फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Preparations for Prime Minister's arrival in Chandauli

प्रधानमंत्री के आगमन के लिए की गई तैयारी

Sat, 15 Feb 2020 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Prime Minister's arrival in Chandauli
पड़ाव । स्थानीय चौराहे के समीप बन रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक का लोकार्पण करने 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। इसके मद्देनजर तैयारियों को लेकर पुलिस, प्रशासन और वाराणसी विकास प्राधिकरण ने पूरी ताकत झोंक दी है। स्मारक स्थल को सजाने-संवारने के साथ ही परिसर में बन रहे मंच का कार्य भी अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। तैयारियों की बारीकी से उच्चाधिकारी जांच पड़ताल कर रहे हैं। इसके लिए दिनभर मंडलायुक्त, चंदौली डीएम और एसपी चक्रमण करते रहे। स्मारक स्थल पर प्रधानमंत्री सभा को भी संबोधित करेंगे। इसके लिए वाटरप्रूफ मंच बनाने का काम तेजी से चल रहा है। वहीं सभा में जाने वालों को बैठने के लिए कुर्सियों को भी व्यवस्थित किया जा रहा है। अंदर बन रहे सभा स्थल के पास बने कुंड के चारों तरफ से सुरक्षा के लिहाज से लोहे की जालियों से घेरा जा रहा है। इसके अलावा सभा स्थल के चारों तरफ बल्लियों से बैरिकेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं स्मारक स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने के लिए उच्चाधिकारियों और भाजपा नेताओं का दिनभर आना-जाना लगा रहा। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, चंदौली डीएम नवनीत सिंह चहल, एसपी हेमंत कुटियाल, वीडीए उपाध्यक्ष राहुल पांडेय सहित अन्य अधिकारी दिनभर चक्रमण करते रहे। अधिकारियों ने सूजाबाद में बने तीन हेलीपैड से लेकर स्मारक स्थल तक भ्रमण किया। अधिकारियों ने सूजाबाद से कार्यक्रम स्थल तक हो रही बैरिकेडिंग, सफाई, अतिक्रमण को देखा और जरूरी दिशा निर्देश दिए। वहीं भाजपा नेेताओं ने भी बैठक कर तैयारियों का हाल जाना।
विज्ञापन

सजाया जा रहा स्मारक स्थल
पड़ाव। स्मारक स्थल को विभिन्न प्रकार के फूलों से सुसज्जित गमलों से सजाया जा रहा है। इसके लिए उद्यान विभाग के अलावा वन विभाग से तरह-तरह के गमले मंगाए गए हैं। इसके अलावा परिसर में बने छोटे-छोटे पार्क में सजावटी घास लगा दी गई है। खाली स्थानों पर आकर्षक और शोदार पौधे रोपे गए हैं। स्मारक स्थल को पूरी तरह से भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलीपैड पर सेना के हेलीकाप्टर से हुआ रिहर्सल
पड़ाव। चौराहे पर स्थित गन्ना विकास शोध संस्थान परिसर में 16 फरवरी को पंडित दीन दयाल स्मारक का लोकार्पण करने आ रहे पीएम की सुरक्षा के मद्देनजर शुक्रवार को सेना के हेलीकाप्टर से हेलीपैड पर रिहर्सल हुआ। सूजाबाद में बने तीन हेलीपैड पर बारी-बारी से सेना का हेलीकाप्टर लैंड किया। आसमान से हेलीकाप्टर देख लोगों को देखने की उत्सुकता रही। वहीं अपने मोबाइल कैमरे में कैद करने के लिए स्थानीय लोग बेताब रहे।
दो अत्याधुनिक एंबुलेंस, आठ चिकित्सकों की होगी टीम
चंदौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 16 फरवरी को आगमन को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग सर्तक है। वाराणसी स्वास्थ्य विभाग की मांग पर जनपद की दो एलएक्स (सुविधाओं से सुसज्जित) एंबुलेंस के साथ आठ विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम भेजी जाएगी। इसमें चार चिकित्सक व फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय संग एंबुलेंस चालक शामिल होंगे। चिकित्सकों की टीम में जिला अस्पताल चंदौली और जिला अस्पताल चकिया शामिल होगी। चिकित्सकों में फिजीशियन, आर्थोपेडिक, एनेस्पेटिस्ट, पैथालाजिस्ट शामिल है। एडीशनल एसएमओ डा.डीके सिंह ने बताया कि वाराणसी सीएमओ की ओर से पीएम की सुरक्षा के लिए जनपद से चिकित्सकों की टीम के मांग की गई। इससे देखते हुए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। पीएम की सुरक्षा में आधुनिक सुविधाओं से लैस एंबुलेंस के साथ चिकित्सकों की टीम भेजी जाएगी।
हेलीपैड पर सुरक्षाकर्मियों का पहरा
पड़ाव। पीएम के आगमन को देखते हुए पड़ाव चौराहे पर स्थित अघोरेशवर भगवान राम समाधि स्थल के समीप सेना की जमीन पर बने तीन हैलीपैड बनाने का कार्य शुक्रवार को पूरा कर लिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर वहां फोर्स तैनात कर दी गई है। हेलीपैड स्थल को चारों तरफ बल्लियों और जाली से घेर दिया गया।वहां से लेकर पड़ाव स्मारक स्थल तक रोड़ के दोनों पटरियों के किनारों तक बल्लियों और लोहे की जालियों से घेराबंदी की जा रही है।
हटाया अतिक्रमण, बनाया पार्किंग स्थल
पड़ाव। स्थानीय चौराहे से रामनगर मार्ग पर रेलवे पुलिया से साहुपुरी रोड तक सड़क किनारे बनी अस्थायी दुकानों, गुमटियों, दुुकानों के आगे लगे टिनशेड को हटाया गया। वहीं अतिक्रमण करने वालों को भी हिदायत दी गई। इसके बाद लोगों ने खुद सड़क और पटरियों से अपनी दुकान और सामान को समेट लिया। अतिक्रमण हटने के बाद चारों ओर जेसीबी लगाकर साफ-सफाई की गई। इसके बाद चौरहट गांव के साहुपुरी मोड के आगे सभा में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सभा स्थल से एक किमी पहले ही आने वाले वाहनों को रोक दिया जाएगा।
भाजपा सहप्रभारी ने बैठक कर सौंपी जिम्मेदारी
पड़ाव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली सभा को सफल और ऐतहासिक बनाने के लिए शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्यक्रम स्थल पर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सह प्रभारी सुनील ओझा जनपद के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने तैयारियों की समीक्षा की और सभी को जिम्मेदारी सौंपी। प्रधानमंत्री की सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए योजना तैयार की एवं जनपद के विधायकों एव पार्टी पदाधिकारियों को आस-पास के गांव में जन संपर्क करके एवं जनता को आमंत्रण पत्र वितरित करने का जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, राज किशोर सिंह, विधायक साधना सिंह ,शिवशंकर, दर्शना सिंह, हरिवंश उपाध्याय, आरती सेठ, सूर्य मुनि तिवारी, डॉ शंभू नाथ, आलोक वरूण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लोगों से सभा में पहुंचने की अपील
पड़ाव। स्मारक स्थल पर आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने के लिए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह के नेतृत्व में लोगों से मुलाकात की गई। पड़ाव क्षेत्र के तीन गांवों में सभा के लिए जनसंपर्क कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों से सभा में पहुंचने की अपील की गई। शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने क्षेत्र के चौरहट, भोजपुर और रतनपुर आदि गांवों में घुमकर महिलाओं और पुरुषों से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने के लिए आग्रह किया। उन्होंने ने कहा कि यह हमारे पड़ाव के गौरव की बात है कि देश के प्रधानमंत्री नगर में आ रहे हैं। इस मौके पर आरती सेठ, प्रमोद पटेल, प्रभुनाथ प्रजापति, सुशील पटेल, अशोक पांडेय, दिलीप, सुशीला, सुनीता, लक्ष्मी, नंदरानी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed