फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   preparations for Janmashtami in market of varanasi many things are available for kanha

Janmashtami: स्कूटी पर सवार कृष्ण कन्हैया..पीछे बैठीं राधा, काशी में जन्माष्टमी की ऐसी चल रही तैयारियां

Wed, 17 Aug 2022 01:08 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 17 Aug 2022 01:08 PM IST
सार

श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मार्केट में लड्डू गोपाल की पोशाक, ज्वेलरी, एसेसरीज, सिंहासन और झूले की बिक्री शुरू हो गई है। लोग बजट अनुरूप खरीदारी कर रहे हैं। इस बार जन्माष्टमी पर इको फ्रेंडली झूलों की खास मांग है।

विज्ञापन
preparations for Janmashtami in market of varanasi many things are available for kanha
स्कूटी पर सवार कान्हा और राधा जी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर घरों में झांकी सजाने के लिए बच्चे अभी से तैयारियों में जुट गए हैं। बाजारों से इलेक्ट्रॉनिक और सामान्य खिलौनों की खरीदारी शुरू कर दी है। महिलाएं भी अपने स्तर से तैयारियां कर रही हैं। शहर में लंका, अर्दली बाजार, लक्सा, गोदौलिया मार्केट में लड्डू गोपाल की पोशाक, ज्वेलरी, एसेसरीज, सिंहासन और झूले की बिक्री शुरू हो गई है। लोग बजट अनुरूप खरीदारी कर रहे हैं। ऑनलाइन भी कान्हा की मूर्तियां, सिंहासन, झूले, पोशाक व दूसरे आइटम उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन

preparations for Janmashtami in market of varanasi many things are available for kanha
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए सज गए बाजार - फोटो : अमर उजाला
इको फ्रेंडली झूलों की विशेष मांग
इस बार जन्माष्टमी पर धातु, चांदी, लकड़ी के अलावा इको फ्रेंडली झूलों की विशेष मांग है। बाजार में मैक्रम, ऊन और धागों से बने हैंगिंग झूले हैं। इन झूलों को चुनरी और गोटों से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

preparations for Janmashtami in market of varanasi many things are available for kanha
कृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला
गुलाब और मोरपंख की पोशाक
जन्माष्टमी पर ठाकुरजी को सजाने के लिए सुंदर-सुंदर पोशाकें बाजार में हैं। मोर, गुलाब, तितली के आकार वाली पोशाक की खूब डिमांड है। रेशम के धागों के काम वाली पोशाकों के अलावा मोती, गोटा पत्ती, कोढ़ी, कुंदन से पोशाक पर एंब्रायडरी की गई है।
विज्ञापन

preparations for Janmashtami in market of varanasi many things are available for kanha
कृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला
झांकी के खिलौने भी अद्भुत
घर में गोकुल, नंद गांव, बरसाना का दृश्य सजाने के लिए खिलौनों की विशेष मांग है। बाजार में छोटे-बड़े हर आकार के खिलौने है।  गाय, यशोदा मइया, माखन खाते कृष्णजी, गोप-ग्वाल, गोपियां, राधारानी, कालिया नाग, पूतना राक्षसी के खिलौने हैं। बच्चे झांकी सजाने के लिए ऐसे खिलौनाें की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed