{"_id":"617c4c9e61a9ac4dd6550d29","slug":"preparations-begin-for-the-darshan-of-the-golden-annapurna-on-dhanteras","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर स्वर्णमयी अन्नपूर्णा के दर्शन की तैयारियां शुरू, कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर स्वर्णमयी अन्नपूर्णा के दर्शन की तैयारियां शुरू, कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार मिलेगा प्रवेश
Sat, 30 Oct 2021 01:03 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 30 Oct 2021 01:03 AM IST
सार
माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को मंदिर का जायजा लिया। मातहतों को इसके जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए। मंदिर में बने कंट्रोल रूम को भी देखा।
विज्ञापन
मां अन्नपूर्णा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धनतेरस पर स्वर्णमयी अन्नपूर्णा के विग्रह के दर्शन की तैयारियां अन्नपूर्णा मंदिर में शुरू हो गई हैं। माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को मंदिर का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने मंदिर के महंत शंकर पुरी के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ और दर्शन पूजन की व्यवस्थाओं के बारे में पूरी जानकारी ली और मातहतों को इसके अनुसार ही इंतजाम करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को डीसीपी काशी जोन अमित कुमार व एडीएम सिटी गुलाब चंद ने अन्नपूर्णा मंदिर में प्रवेश व निकास द्वार को देखा। हर साल मंदिर में लगाई जाने वाली अस्थायी सीढ़ियों को देखा और उसके बारे में भी जानकारी ली। महंत शंकर पुरी ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन कराया जाएगा। अधिकारियों ने मंदिर में बने कंट्रोल रूम को भी देखा। इस दौरान मंदिर प्रबंधक काशी मिश्रा व प्रो. रामनारायण द्विवेदी मौजूद रहे।