फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Preparations begin for the darshan of the golden Annapurna on Dhanteras

धनतेरस पर स्वर्णमयी अन्नपूर्णा के दर्शन की तैयारियां शुरू, कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार मिलेगा प्रवेश

Sat, 30 Oct 2021 01:03 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 30 Oct 2021 01:03 AM IST
सार

माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को मंदिर का जायजा लिया। मातहतों को इसके जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए। मंदिर में बने कंट्रोल रूम को भी देखा।
 

विज्ञापन
Preparations begin for the darshan of the golden Annapurna on Dhanteras
मां अन्नपूर्णा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनतेरस पर स्वर्णमयी अन्नपूर्णा के विग्रह के दर्शन की तैयारियां अन्नपूर्णा मंदिर में शुरू हो गई हैं। माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को मंदिर का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने मंदिर के महंत शंकर पुरी के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ और दर्शन पूजन की व्यवस्थाओं के बारे में पूरी जानकारी ली और मातहतों को इसके अनुसार ही इंतजाम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शुक्रवार को डीसीपी काशी जोन अमित कुमार व एडीएम सिटी गुलाब चंद ने अन्नपूर्णा मंदिर में प्रवेश व निकास द्वार को देखा। हर साल मंदिर में लगाई जाने वाली अस्थायी सीढ़ियों को देखा और उसके बारे में भी जानकारी ली। महंत शंकर पुरी ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन कराया जाएगा। अधिकारियों ने मंदिर में बने कंट्रोल रूम को भी देखा। इस दौरान मंदिर प्रबंधक काशी मिश्रा व प्रो. रामनारायण द्विवेदी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed