फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Preparation to break Khatri platform, administration on backfoot after protest

काशी विश्वनाथ धाम: 200 साल पुराना खत्री चबूतरा ध्वस्त होने से बचा, जानें पूरा मामला

Wed, 26 May 2021 02:09 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 26 May 2021 02:09 PM IST
सार

काशी विश्वनात धाम बनाने का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी कारण 200 साल पुराना खत्री चबूतरा बुलडोजर से ध्वस्त किया जाने वाला था। लेकिन खत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने पहुंचकर ऐसा होने से बचा लिया।

विज्ञापन
Preparation to break Khatri platform, administration on backfoot after protest
श्री काशी विश्वनाथ धाम में चल रहा निमार्ण कार्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ धाम परिक्षेत्र में आने वाला 200 साल पुराना खत्री चबूतरा ध्वस्त होने से बच गया। खत्री समाज की सजगता और विरोध के कारण प्रशासन को बैकफुट पर आना पड़ा। मंत्री और विधायक ने चबूतरे के साथ छेड़छाड़ नहीं करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


मंगलवार को खत्री चबूतरे को ध्वस्त करने के लिए काशी विश्वनाथ धाम से बुलडोजर पहुंचा था। चबूतरे को तोड़ने की तैयारी की जा रही थी, इसकी जानकारी जैसे ही खत्री समाज के लोगों को हुई तो उन्होंने विधायक अशोक धवन से संपर्क किया। इसके बाद धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी भी सूचना पर पहुंचे। खत्री समाज के विरोध को देखते हुए मंत्री ने मंडलायुक्त से बात की और खत्री समाज की धरोहर को ध्वस्त किए बिना कार्य काम को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


खत्री समाज के अध्यक्ष राकेश टंडन ने बताया कि कॉरिडोर का निर्माण कर रही संस्था के आर्किटेक्ट घाट पर नया शवदाह गृह बनाने जा रहे हैं। उन लोगों ने इस चबूतरे को भी तोड़ने की योजना बनाई थी। विरोध के बाद संस्कृति मंत्री नीलकंठ तिवारी ने आश्वासन दिया है कि ऐतिहासिक चबूतरे के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी नरेश और डोमराजा का यहीं हुआ अंतिम संस्कार
खत्री समाज के अध्यक्ष राकेश टंडन ने बताया कि मणिकर्णिका घाट स्थित चबूतरे पर न सिर्फ खत्री समाज, बल्कि सारस्वत समाज, सिंधी समाज के मृतकों का अंतिम संस्कार किया जाता है। यही नहीं काशी की कई महान विभूतियों का अंतिम संस्कार भी इसी चबूतरे पर किया जा चुका है। इनमें काशी नरेश डॉ. विभूति नारायण सिंह, पद्मविभूषण गिरिजा देवी सहित कई विभूतियों का अंतिम संस्कार भी यहीं हुआ। पिछले साल डोमराजा जगदीश चौधरी का अंतिम संस्कार भी यहीं हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed