फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pregnant women will be investigated

पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान फिर शुरू, गर्भवतियों की होगी जांच

Wed, 09 Jun 2021 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
pregnant women will be investigated
कोरोना की दूसरी लहर में ठप प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस की शुरुआत एक बार फिर से होने जा रही है। अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती को जरूरी परामर्श देने के साथ ही उनकी निशुल्क जांच भी की जाएगी। हर महीने की नौ तारीख को इस अभियान के तहत सरकारी और निजी चिकित्सक अपनी सेवाएं देती हैं। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि शहरी, ग्रामीण इलाकों के प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही जिला महिला अस्पताल, शास्त्री अस्पताल रामनगर में भी दिवस मनाया जाएगा। पहली बार गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) में पंजीकृत भी किया जाएगा। बताया कि गर्भवती को खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। खाने में हरी सब्जियां, दूध, फल और दाल शामिल कर पौष्टिक भोजन लें और स्वस्थ रहें। गर्भवती को कोरोना काल में कोविड प्रोटोकॉल का पालन, नियमित योग, समय-समय पर डॉक्टर की सलाह लेते रहना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed