फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pregnant woman killed in road accident and husband injured scooty was hit by speeding car

Varanasi: सड़क हादसे में गर्भवती महिला की मौत और पति घायल, स्कूटी में तेज रफ्तार कार ने मारी थी टक्कर

Sun, 27 Aug 2023 09:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 27 Aug 2023 09:56 PM IST
सार

वाराणसी पुलिस लाइन गेट के सामने तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार गर्भवती महिला की मौत हो गई। वहीं, हादसे में महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के वक्त दोनों अपने घर जा रहे थे। 

विज्ञापन
pregnant woman killed in road accident and husband injured scooty was hit by speeding car
वैष्णवी सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी पुलिस लाइन गेट के सामने तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार गर्भवती महिला की मौत हो गई। वहीं, हादसे में महिला के पति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पाकर कैंट थाने की पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन


आईजी रेंज ऑफिस से सेवानिवृत्त दरोगा संजय सिंह पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। चांदमारी क्षेत्र में उनका मकान बन रहा है। संजय सिंह की इकलौती बेटी वैष्णवी सिंह (24) की शादी दिसंबर 2021 में बलिया जिले के रसड़ा थाना के कुरेम गांव निवासी दरोगा सिंह के बेटे विक्रम शत्रुघ्न सिंह के साथ हुई थी।

विज्ञापन

20 मीटर दूर तक घिसटती चली गईं  वैष्णवी

वैष्णवी गर्भवती थीं और एक हफ्ते बाद उनका प्रसव होना था। शनिवार को वैष्णवी को कार से लेकर विक्रम शत्रुघ्न सिंह डॉक्टर को दिखाने बनारस आए थे। इसके बाद वह पुलिस लाइन स्थित अपनी ससुराल गए। रात 11 बजे के लगभग वह स्कूटी पर वैष्णवी को बैठा कर चांदमारी स्थित अपने ससुर के मकान पर जा रहे थे। पांडेयपुर फ्लाईओवर की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैष्णवी लगभग 20 मीटर दूर तक घिसटती चली गईं और विक्रम शत्रुघ्न सिंह छिटक कर दूर जा गिरे। पुलिस कर्मियों की मदद से दंपती को समीप के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने वैष्णवी को मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही विक्रम शत्रुघ्न सिंह को बीएचयू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद कार सवार लोग उसे छोड़ कर भाग निकले। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से कार के साथ उसमें सवार एक व्यक्ति पकड़ा गया। पुलिस की सूचना पर आए विक्रम शत्रुघ्न सिंह के पिता दरोगा सिंह की तहरीर पर रविवार को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed