फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prayagraj-Ghazipur Demu train blast accused is not yet known

प्रयागराज-गाजीपुर डेमू ट्रेन धमाके के आरोपी का अब तक नहीं चला पता, सीसीटीवी में अटकी जीआरपी

Wed, 11 Mar 2020 08:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 11 Mar 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj-Ghazipur Demu train blast accused is not yet known
demo

प्रयागराज-गाजीपुर डेमू 75116 ट्रेन में पिछले शुक्रवार को हुए बम धमाके की जांच-पड़ताल में जीआरपी सीसीटीवी फुटेज से आगे नहीं बढ़ पा रही है। बम धमाके की जांच को लेकर गठित जीआरपी की तीन टीमों के हाथ अब तक कुछ अहम साक्ष्य नहीं लग सका है।

विज्ञापन


प्रयागराज से वाराणसी तक रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए लेकिन ठोस नतीजे तक जीआरपी नहीं पहुंच सकी है। जांच के दौरान डेमू से एक बैग मिला लेकिन यह बैग किस यात्री का है। इस बारे में भी स्पष्ट जानकारी जीआरपी नहीं जुटा सकी है। हालांकि कैंट जीआरपी का दावा है कि बम धमाके के आरोपी को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


कैंट रेलवे स्टेशन के गंभीरी बाबा यार्ड के पास शुक्रवार की रात डेमू पैसेंजर ट्रेन में बाहर से किसी ने देसी बम फेंक दिया था। इस हादसे में गाजीपुर के रहन वाले चार यात्री जख्मी हो गए थे। शुरुआती जांच में पता चला था कि प्रयागराज स्टेशन से गाजीपुर के लिए खुली ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर छात्र गुटों में मारपीट हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कुछ छात्रों ने एक छात्र को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया था। जीआरपी को आशंका है कि उक्त छात्र ने ही बदला लेने की भावना से ट्रेन की खिड़की में बम फेंका होगा। कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर एके दुबे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिये बहुत मदद मिली है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed