फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prayagraj farmers trained for organic farming

जैविक खेती के लिए प्रयागराज के किसान हुए प्रशिक्षित

Sat, 30 Apr 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj farmers trained for organic farming
किसान भागीदारी, प्राथमिकता हमारी अभियान के तहत शुक्रवार को भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) शाहंशाहपुर में प्रयागराज के 50 किसानों को जैविक खेती के लिए प्रशिक्षित किया गया। यहां किसानों को खर पतवार से होने वाले नुकसान और निदान के बारे वैज्ञानिकों ने जानकारी दी।
विज्ञापन

संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एसके सिंह ने किसानों को बताया कि जैविक खेती से पर्यावरण और मिट्टी को कोई नुकसान नहीं होता बल्कि उत्पादन ज्यादा होने के साथ बिमारियों के कम होने से किसानों की आय में वृद्धि होती है। जैविक खेती का प्राथमिक उद्देश्य खर पतवारों का प्रबंधन होता है। खरपतवार भी उसी भूमि में उगते हैं जहां फसलें लगाई जाती हैं। अपने विकास के लिए ये खेत से आवश्यक पोषक तत्वों का अवशोषण करते हैं, जिससे फसल का उत्पादन प्रभावित होता है। खर पतवारों को समाप्त करने या कम करने के लिए इनकी कटाई की जाती है या प्लास्टिक की पतली पन्नी कि सहायता से भूमि के अधिकतर भाग को ढक दिया जाता है, जिससे इनके उत्पादन को नियंत्रित किया जा सकता है। इस दौरान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. नीरज सिंह, डॉ. शुभदीप रॉय, डॉ. सुधाकर पांडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed