वाराणसीः विपक्ष पर बरसीं रीता बहुगुणा जोशी, बोलीं- संसद का कीमती समय विपक्षी दलों ने किया बर्बाद
डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि विपक्ष के सांसदों ने संसद का कीमती समय बर्बाद कर दिया। वह जानते हैं कि संसद में कुछ बोल नहीं पाएंगे। इस वजह से नकारात्मक रवैया अपनाकर विपक्ष सिर्फ शोरगुल और हंगामा करते हैं। हालांकि जनता सब कुछ देख रही है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज की सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी रविवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वाराणसी पहुंचीं। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। कहा कि विपक्ष के पास जनहित से जुड़े मुद्दे नहीं हैं, सिर्फ हंगामा है। संसद के मानसून सत्र के लिए 107 घंटे निर्धारित किए गए हैं।
विपक्ष के बेवजह के हंगामे के कारण अबतक मात्र 18 घंटे की कार्यवाही हुई और देशहित में काम हुआ। विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद का कीमती समय बर्बाद कर दिया। वह जानते हैं कि संसद में कुछ बोल नहीं पाएंगे। इस वजह से नकारात्मक रवैया अपनाकर विपक्ष सिर्फ शोरगुल और हंगामा करते हैं। हालांकि जनता सब कुछ देख रही है और चुनाव में विपक्ष को सबक जरूर सिखाएगी।
राजनीति से संन्यास लेने वाले सांसद बाबुल सुप्रियो के मामले में डॉ रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि वह कलाकार हैं। हो सकता है उन्हें राजनीति रास नहीं आ रही होगी। यह अपनी इच्छा के ऊपर निर्भर है कि हमें क्या करना है। इस पर राजनीतिक टिप्पणी की जरूरत नहीं है।
सपा और बसपा पर हमला
सपा और बसपा द्वारा घोषित ब्राह्मण सम्मेलन के बारे में भाजपा सांसद ने कहा कि जो डरे हुए और हताश दल हैं वही जातिगत समीकरण के सहारे अपना भविष्य तलाश रहे हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद सारे तरह के समीकरण ध्वस्त हो गए हैं। कहा कि ब्राह्मण चिंतक होते हैं और उन्हें पता है कि देश का विकास और भविष्य नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है। बता दें कि प्रयागराज की सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी रविवार दोपहर सोनारपुरा क्षेत्र के एक होटल में रोटरी क्लब उदय के पदग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची थीं।