विरोध करने पर मारपीट: बीएड की छात्रा को वाराणसी लाकर दुष्कर्म, आरोपी ने यूट्यूबर दोस्त संग मिलकर की दरिंदगी
प्रयागराज निवासी बीएड की छात्रा को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात को वाराणसी के किसी होटल में अंजाम दिया। पुलिस नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विस्तार
प्रयागराज के अल्लापुर में रहने वाली बीएड की छात्रा को पिस्टल दिखाकर वाराणसी ले जाया गया। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म करने वाले युवक ने अपने यूट्यूबर दोस्त समेत चार लोगों की मदद से घटना को अंजाम दिया। इसमें एक युवती भी शामिल है। पुलिस नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पांचों की तलाश में जुटी है।
पीड़िता अल्लापुर में रहकर पढ़ाई करती है। उसके साथ ही सरायअकिल कौशांबी की 21 वर्षीय युवती भी रहती है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि यूट्यूबर सुमित, प्रियांशु, नितिश, सम्राट व निक्की से दोनों की दोस्ती है। 18 सितंबर को आरोपी एसयूवी से उसे व उसकी रूम पार्टनर को संगम और फिर खाना खाने सिविल लाइंस ले गए। रास्ते में बीयर और कोल्ड ड्रिंक खरीदी।
'चीखने की कोशिश करती तो अंदर खींच लेते'
इसके बाद डिस्पोजल में कोल्ड ड्रिंक पीते ही उसकी रूम पार्टनर बेहोश हो गई। आरोप है कि इसके बाद सुमित और नितिश रूम पार्टनर से अश्लील हरकत करने लगे। उसने विरोध किया तो सुमित ने उसे थप्पड़ मारा, जिस पर वह भी बेसुध हो गई।
ये भी पढ़ें: बेटे के हत्यारे पिता को आक्रोशित भीड़ ने जमकर पीटा, लोग बोले- हैवान को सबक सिखाना जरूरी
पुलिस से शिकायत करने की बात कहने पर सुमित ने धमकाया। डीसीपी दीपक भूकर ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
यूट्यूब चैनल चलाता है एक आरोपी
सूत्रों का कहना है कि आरोपियों में से एक यूट्यूब चैनल चलाता है। यूट्यूब पर उसने अपने ढेरों वीडियो भी बना रखे हैं। अन्य आरोपी भी उसके साथ यूट्यूब वीडियो बनाते हैं। उधर, पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि घटना वाले दिन आरोपी उसे व उसकी रूम पार्टनर को अल्लापुर स्थित उसके कमरे के बाहर से एसयूवी में बिठाकर ले गए थे।