IPL 2020: आजमगढ़ के प्रवीण दुबे आईपीएल में बिखेरेंगे जलवा, अमित मिश्रा के बाद दिल्ली की टीम में हुए शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के सरफराज और इकबाल अब्दुल्ला के बाद आईपीएल खेलने वालों में प्रवीण दुबे का नाम भी शामिल हो गया है। उन्हें दिल्ली कैपिटल की टीम में अमित मिश्रा के चोटिल होने के बाद शामिल किया गया है।
लेग स्पिनर प्रवीण दुबे सगड़ी के नरहन खास गांव के निवासी हैं। उन्होंने क्रिकेट का ककहरा सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच भूपेंद्र वीर सिंह से सीखा। इसके बाद उनका चयन मेरठ हास्टल में हो गया। उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। इसके बाद उनका चयन कर्नाटक की टीम में हो गया।
आज भी वह कर्नाटक टीम से जुड़े हैं। अब तक कर्नाटक टीम से रणजी ट्राफी, विजय हजारे ट्राफी, रणजी ट्राफी और सैय्यद मुश्ताक अली ट्राफी में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 2016 और 2017 में भी आईपीएल टीम का हिस्सा रहे और रायल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में शामिल रहे लेकिन उन्हें एक भी आईपीएल मैच खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने टी-20 के घरेलू टूर्नामेंट्स में कर्नाटक की ओर से खेलते हुए छह मैच में आठ विकेट लिए हैं। कर्नाटक को सैय्यद मुश्ताक अली ट्राफी जितवाने में अहम भूमिका अदा की।
कर्नाटक प्रीमियर लीग में अच्छे प्रदर्शन का मिला इनाम
वर्ष 2015-16 में प्रवीण दुबे केे पहली बार कर्नाटक के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में खेलने का मौका मिला था। कर्नाटक में आयोजित कर्नाटक प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन करने पर बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का उन्हें मौका मिला। वर्ष 2014-15 में उन्होंने हुबली टाइगर्स के लिए छह मैच में सात विकेट झटके।
शुरू से ही सीखने की थी ललक
उनके कोच रह चुके भूपेंद्रवीर सिंह ने कहा कि प्रवीण दुबे में शुरू से ही सीखने की काफी ललक थी। यह जनपद के लिए बड़े गौरव की बात है कि आज प्रवीण दुबे ने जनपद के मान को एक बार फिर बढ़ाया है।