फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prashant Singh, who joined the Sports Council, said- I am thrilled to work with sports veterans

स्पोर्ट्स काउंसिल में शामिल प्रशांति सिंह ने कहा- खेलों के दिग्गजों संग काम करने को रोमांचित हूं

Wed, 15 Jan 2020 12:36 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 15 Jan 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
Prashant Singh, who joined the Sports Council, said- I am thrilled to work with sports veterans
बास्केटबाल खिलाड़ी प्रशांति सिंह - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी प्रशांति सिंह ने कहा कि ऑल इंडिया काउंसिल आफ स्पोर्ट्स (एआईसीएस) में शामिल होना मेरे लिए बड़े फख्र की बात है। बतौर खिलाड़ी देश के लिए लंबे समय तक खेलती रही।

विज्ञापन


अब मेरी जिम्मेदारी एक सलाहकार के रूप में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की है। उन्होंने कहा कि एआईसीएस में अंजलि भागवत, योगेश्वर दत्त, कृष्णमाचारी श्रीकांत जैसे धुरंधर खिलाड़ियों के साथ काम करने को लेकर रोमांचित हूं। इस दायित्व को मैं एक चुनौती के रूप में लेती हूं और अपना सौ फीसदी देने की कोशिश करूंगी।
विज्ञापन

 

दिल्ली से फोन पर ‘अमर उजाला’ से बातचीत में पद्मश्री प्रशांति ने कहा, ‘स्पोर्ट्स काउंसिल का काम देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए रोडमैप तैयार करना और खेल मंत्रालय को समय-समय पर मशविरा देना है। काउंसिल में न केवल खिलाड़ियों बल्कि खेल प्रशासकों और प्रशिक्षकों को भी शामिल किया गया है।’

विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन अवार्ड से सम्मानित प्रशांति कहती हैं, ‘डेढ़ दशक से अधिक समय तक भारतीय बास्केटबाल टीम से जुड़े रहने का अनुभव यहां काम आएगा। देश में खेल के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए काफी काम करने की जरूरत है। केंद्र की सरकार खेलों को लेकर बेहद संजीदा है। एआईसीएस का गठन इसी कड़ी में किया गया है।’

Prashant Singh, who joined the Sports Council, said- I am thrilled to work with sports veterans

अर्जुन अवार्ड हासिल करने वाली यूपी की पहली महिला बास्केटबाल खिलाड़ी

प्रशांति वाराणसी के शिवपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने खेल में मेरी उपलब्धियों का सम्मान करते हुए मुझ़े बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मेरी पूरी कोशिश होगी कि मैं कसौटी पर खरा उतरूं। स्पोर्ट्स काउंसिल में अलग-अलग खेलों के उत्कृष्ट खिलाड़ी और प्रशिक्षक शामिल हैं। उनके अनुभवों से भी मुझे काफी कुछ सीखने को मिलेगा। पांच बहनों में तीसरे नंबर की प्रशांति अर्जुन अवार्ड हासिल करने वाली यूपी की पहली महिला बास्केटबाल खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed