{"_id":"6ac55eb04ead703290010aa8","slug":"pransh-pandey-stood-first-and-unnati-jaiswal-second-in-the-gita-recitation-competition-varanasi-news-c-20-vns1056-1571959-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: गीता पाठ प्रतियोगिता में प्रांश पांडेय प्रथम, उन्नति जायसवाल द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: गीता पाठ प्रतियोगिता में प्रांश पांडेय प्रथम, उन्नति जायसवाल द्वितीय
विज्ञापन
भारत सेवाश्रम संघ की वाराणसी शाखा इस वर्ष अपनी स्थापना का शताब्दी वर्ष मना रही है। मंगलवार को महाशक्ति पूजा के पावन अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया गया। वाराणसी कैंट क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने इन प्रतियोगिताओं का औपचारिक शुभारंभ किया।
पहले दिन गीता पाठ एवं व्याख्यान प्रतियोगिता हुई। इसमें नगर के 10 विद्यालयों के 24 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। श्री रणवीर संस्कृत विद्यालय के प्रांश पांडे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ओ ग्रोव पब्लिक स्कूल की उन्नति जायसवाल द्वितीय रहीं। श्री भवानी शंकर संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के तरुण भट्ट ने तृतीय स्थान हासिल किया। संघ प्रांगण में प्रतिपदा तिथि से श्री दुर्गा पूजनोत्सव का आयोजन होगा। शताब्दी वर्ष को भक्ति, संस्कृति और उल्लास से भरने के उद्देश्य से मंगलवार से विविध प्रतियोगिताएं शुरू हुई हैं। 11 अक्तूबर से सांस्कृतिक संध्या की विस्तृत शृंखला भी आयोजित की जाएगी। आयोजकों के अनुसार, बुधवार को कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए भजन प्रतियोगिता होगी। कार्यक्रम के अंत में स्वामी निःश्रेयसानन्द महाराज और स्वामी पुण्यानन्द महाराज ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, पुरस्कार और प्रसाद वितरित कर आशीर्वाद दिया।