{"_id":"e7db7abc3ce22b9a03e055e33ae3de27","slug":"prakash-president-elected-general-secretary-anil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीप्रकाश अध्यक्ष, अनिल महामंत्री निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीप्रकाश अध्यक्ष, अनिल महामंत्री निर्वाचित
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
Updated Thu, 31 Dec 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में श्रीप्रकाश अध्यक्ष और राजीत यादव उपाध्यक्ष चुने गए। अनिल यादव महामंत्री और अभिषेक गुप्ता पुस्तकालयमंत्री निर्वाचित किए गए।
विज्ञापन
इस बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का खाता भी नहीं खुला। शाम सात बजे परिणाम आने के बाद चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में प्राचार्य ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
बुधवार सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक गहमागहमी के बीच 14 बूथों पर 7354 में से 3206 विद्यार्थियों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी जहां परिसर के भीतर आने वाले विद्यार्थियों से वोट की अपील करते रहे वहीं बाहर उनके समर्थक भी विनती करते नजर आए।
विज्ञापन
अपराह्न तीन बजे से शुरू हुई मतगणना करीब सात बजे तक चली। चुनाव अधिकारी डॉ. विजय कुमार राय ने विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जिसके बाद प्राचार्य डॉ. सोहन लाल यादव ने सभी को प्रमाण पत्र देकर शपथ दिलाई। चार प्रमुख पदों के अलावा कला संकाय प्रतिनिधि पद पर मान सिंह, वाणिज्य संकाय शिवांग मिश्रा, विज्ञान संकाय फैद अहमद, विधि संकाय राहुल कुमार और शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद पर सुशील यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए। प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज में तीन जनवरी तक अवकाश रहेगा।