फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pragatisheel samajwadi party leader arrest in sonebhadra

सोनभद्र में प्रसपा का जिला महासचिव गिरफ्तार, पांच हजार का घोषित था ईनाम

Fri, 18 Jan 2019 10:43 AM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र Published by: utpal utpal Updated Fri, 18 Jan 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
pragatisheel samajwadi party leader arrest in sonebhadra
जिला महासचिव जितेंद्र सिंह उर्फ राजन(मोबाइल पर बात करता हुआ) - फोटो : अमर उजाला
रंगदारी एवं अवैध वसूली के लिए मारपीट, तोडफ़ोड़ एवं जानलेवा हमले के आरोपी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव जितेंद्र सिंह उर्फ राजन को पुलिस ने बुधवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। टेंगरा मोड़ (रामनगर) से गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर राबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिचपई स्थित आवास से घटना में प्रयुक्त देसी रिवाल्वर-कारतूस भी बरामद कर लिये गये। बृहस्पतिवार को गिरफ्तारी सार्वजनिक करने के साथ ही, कामयाबी पाने वाली पुलिस टीम को घोषित पांच हजार के नकद ईनाम से नवाजा गया। 
विज्ञापन


पत्रकारों से मुखातिब एएसपी अरूण कुमार दीक्षित ने बताया कि 2012 में चर्चित अंशु राय हत्याकांड के मुख्य आरोपी जितेंद्र सिंह राजन पिछले कई माह से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहकर फरार चल रहा था। गत 21 अक्तूबर 2018 को उसने अपने गिरोह के सदस्यों के साथ अवैध वसूली के लिए लोढ़ी स्थित प्रवर्तन कार्यालय (खनन बैरियर) कर्मचारियों को डराते-धमकाते हुए कार्यालय का कंप्यूटर क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद गत आठ जनवरी की रात साढ़े दस बजे गिरोह के सदस्यों के साथ डायट के पास संजय सिंह निवासी राबटर्सगंज को रोककर रंगदारी की मांग की। असलहे से फायरिंग के साथ राड और लाठी से जानलेवा हमला कर संजय को लहूलुहान कर दिया। उसके वाहन को भी क्षत्रिस्त कर दिया। दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी फरारी को देखते हुए एसपी की तरफ से पांच हजार का इनाम भी घोषित किया गया। इसके बाद स्वाट टीम प्रभारी विनय कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक राबटर्सगंज चंद्रप्रकाश पांडेय की अगुवाई में संयुक्त टीम का गठन किया गया।

मिली सूचना के आधार पर बुधवार की शाम सवा छह बजे टेंगरा मोड़ से राजन को दबोच लिया गया। राबटर्सगंज कोतवाली के साथ ही भदोही के ज्ञानपुर, मिर्जापुर के कटरा कोतवाली में उसके खिलाफ अब तक कुल 12 मामले दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed