फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pradhan

गरथौली के ग्राम प्रधान सहित दो की संपत्तियां कुर्क

Mon, 13 Jan 2020 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
pradhan
गरथौली के ग्राम प्रधान सहित दो की संपत्तियां कुर्क
विज्ञापन

बीते साल जमीन विवाद में मारपीट में घायल युवक की मौत के मामले में हैं दोनों वांछित
संवाद न्यूज एजेंसी
चौबेपुर। गरथौली गांव के प्रधान सहित दो लोगों के घर रविवार को अदालत के आदेश से पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। कुर्की की कार्रवाई के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी हुई थी।
चौबेपुर थाना अंतर्गत गरथौली गांव में जमीन विवाद में 19 नवंबर 2019 को दो पक्षों में मारपीट हुई थी। मारपीट में घायल नंदलाल यादव उर्फ नंदू (45) की उपचार के दौरान 26 नवंबर 2019 को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई थी। नंदू के परिजनों की तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान दिनेश यादव और घनश्याम यादव सहित छह लोगों के खिलाफ चौबेपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रकरण में अन्य लोग गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि ग्राम प्रधान सहित तीन आरोपी फरार हैं। अदालत के आदेश पर रविवार को चौबेपुर थाने के दरोगा दिलीप गुप्ता, वीडी वर्मा और एसके शुक्ला ने दिनेश और घनश्याम के घर कुर्की की कार्रवाई की। दोनों आरोपियों के घर में रखे सामान पुलिस अपनी अभिरक्षा में चौबेपुर थाने ले गई।
विज्ञापन

----------
शराबियों ने पान थूका, विरोध करने पर की पिटाई
वाराणसी। बीएचयू स्थित सर सुंदर लाल अस्पताल के छोटे गेट के समीप शराब के नशे में धुत लोगों ने शनिवार की रात एक मरीज के तीमारदार पर पान थूक दिया। विरोध करने पर तीमारदार की पिटाई की गई। प्रकरण को लेकर लंका थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुक्तभोगी इब्राहिम अली ने बताया कि उसने बीएचयू अस्पताल में मरीज भर्ती कराया है। रात में अस्पताल के छोटे गेट से दवा लेने लंका जा रहा था। अस्पताल गेट के समीप खड़े नशे में धुत पांच-छह लोगों ने उस पर पान थूक दिया। विरोध करने पर सभी उसकी पिटाई कर भाग निकले।
-----------
पति सहित चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
वाराणसी। लंका थाने में शनिवार की रात विवाहिता की तहरीर पर उसके पति सहित ससुराल के चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
मिर्जापुर के अदलहाट की शाहीन बानो उर्फ सुनीता के अनुसार बीते साल भगवानपुर निवासी सुजीत विश्वकर्मा ने उसके साथ मंदिर में शादी की थी। दोनों भगवानपुर में किराये के मकान में रहते थे। विवाह के कुछ दिन बाद पति, ससुर रामनरेश, साथ बैजनाथी देवी और जेठ पंकज दो लाख रुपये दहेज की मांग लेकर आए दिन प्रताडि़त करते हैं।
-------
घर के बाहर खड़ी दो बाइक में आग लगाई
वाराणसी। नरिया चौराहे के समीप घर के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिल पर पेट्रोल उड़ेल कर तीन युवकों ने आग लगा दी। राहगीरों का शोरशराबा सुन कर दोनों बाइक के मालिक बाहर आए और पानी डाल कर आग बुझाई। घटना की जानकारी लंका थाने की पुलिस को दी गई है।
नरिया के रहने वाले सुजीत सिंह और विशाल सिंह ने मकान के निर्माण कार्य के कारण अपनी स्प्लेंडर और पल्सर बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज के अनुसार, पल्सर बाइक सवार तीन युवक आए। तीनों अपनी बाइक कुछ दूरी पर खड़ी कर सुजीत और विशाल की बाइक के समीप आए। इसके बाद तीनों ने बोतल से पेट्रोल उड़ेल कर दोनों बाइक में आग लगा ली। इंस्पेक्टर लंका भारत भूषण तिवारी ने बताया कि आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।

---------
मैजिक से तीन मवेशी बरामद, तस्कर फरार
मिर्जामुराद। भिखारीपुर में रविवार की सुबह मिर्जामुराद पुलिस ने तिरपाल से ढकी मैजिक पकड़कर उसमें लदे तीन मवेशी बरामद किए। हालांकि पुलिस के आने से पहले ही तस्कर भाग निकले थे। बरामद मवेशियों को रामेश्वर गौशाला भेजा गया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस की ओर से मिर्जामुराद थाने में दो लोगों के खिलाफ पशु तस्करी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed