यूपी: प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की पहली-दूसरी किश्त मिल गई, अभी तक शुरू नहीं किया आवास का निर्माण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आजमगढ़ जिले में गरीबों को आवास का निर्माण कराया जाना है। इसके तहत डूडा कार्यालय की ओर से 201 लोगों को आवास निर्माण के लिए पहली और दूसरी किश्त जारी की गई। लेकिन पैसा मिलने के बाद भी इन लोगों ने कार्य शुरू नहीं कराया। जिसके लिए पीओ डूडा की ओर से सभी लाभार्थियों को चेतावनी जारी की गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 तक हर सिर पर छत उपलब्ध कराने का सपना देखा है। इसके लिए उनके द्वारा प्रधानमंत्री शहरी और ग्रामीण आवास योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना के तहत शहर और नगरीय क्षेत्रों में लोगों को आवास उपलब्ध कराने का जिम्मा डूडा कार्यालय को सौंपा गया है।
सरकार के निर्देश पर डूडा कार्यालय की ओर से पात्रों का चयन कर धन लाभार्थियों के खाते में भेजा गया। लेकिन इसमें से 201 लाभार्थी ऐसे हैं जिन्होंने पैसा मिलने के बाद भी आवास का निर्माण शुरू नहीं कराया। इसमें 68 लोगों को पहली किश्त जारी की गई है। जबकि 133 लोगों को दूसरी किश्त तक जारी हो गई है।
इन लाभार्थियों द्वारा आवास का निर्माण न शुरू कराने से विभाग परेशान है। कई बार विभाग की ओर से लाभार्थियों को आवास का निर्माण शुरू कराने का निर्देश दिया गया। लेकिन इन लोगों ने आवास का निर्माण शुरू नहीं किया गया। जिसे लेकर पीओ डूडा की ओर से सभी को चेतावनी जारी की गई है कि वह जल्द से जल्द निर्माण शुरू करें। अगर ऐसा नहीं किया तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर जारी की गई धनराशि की वसूली शुरू कर दी जाएगी।
नगर निकाय और उनमें लाभार्थी, जिन्होंने नहीं शुरू किया निर्माण
नगर निकाय का नाम पहली किश्त दूसरी किश्त
आजमगढ़ नपा 15 29
मुबारकपुर नपा 04 08
अतरौलिया नपं 02 01
अजमतगढ़ नपं 08 08
बिलरियागंज नपं 06 06
जीयनपुर नपं 02 15
लालगंज नपं 11 05
महराजगंज नपं 03 02
माहुल नपं 10 27
मेंहनगर नपं 02 03
निजामाबाद नपं 02 16
फूलपुर नपं 00 01
सरायमीर नपं 03 12
अरविंद कुमार पांडेय (पीओ डूडा) ने बताया कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 201 लाभार्थियों को धनराशि जारी हुई थी। जिसमें 68 लोगों को पहली किश्त और 133 लोगों को दूसरी किश्त मिल गई है, लेकिन इन लोगों ने निर्माण शुरू नहीं कराया है। कहने के बाद भी निर्माण शुरू न करने पर इन लोगों को चेतावनी जारी की गई है। अगर जल्द निर्माण शुरू नहीं किया जाता है तो इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर पैसे की वसूली की जाएगी।