बीच बाजार में प्रधान पति और सिपाही भिड़े, पुलिस ने एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके बाद सीओ के नेतृत्व में पहुंची कई थानों की फोर्स ने लगभग एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है। दीदारगंज थाना क्षेत्र के हुब्बी गंज राजापुर के प्रधान पति घनश्याम यादव और थाने के एक सिपाही के बीच में काफी मधुर संबंध है। दोनों शनिवार शाम को बाजार में आपस में बातचीत कर रहे थे।
इसी दौरान दोनों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों एक-दूसरे से उलझ गए और मारपीट शुरू हो गई। बताया जाता है कि प्रधान पति के पक्ष में स्थानीय लोगों ने सिपाही की पिटाई कर दी। इससे उसकी वर्दी भी फट गई।
मामले की जानकारी थाने पहुंची तो दीदारगंज एसओ धर्मेंद्र सिंह के साथ ही सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दबिश देकर लगभग एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
एक प्रकरण की जांच करने के लिए दो सिपाही हुब्बीगंज राजापुर गए थे। वहां पर उनके साथ मारपीट की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - सिद्धार्थ, एसपी ग्रामीण