फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pradhan

विजेंद्र की हत्या के चलते इंदरपुर गांव में प्रधान का चुनाव स्थगित

Mon, 12 Apr 2021 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
pradhan
वाराणसी। पिंडरा ब्लाक के इंदरपुर के ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी विजेंद्र कुमार की हत्या होने से गांव में प्रधान पद का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर ने चुनाव स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया है। अब जिले की 694 नहीं बल्कि 693 पदों पर प्रधानी का चुनाव होगा।
विज्ञापन

पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम ने बताया कि मतदान के पहले यदि किसी प्रत्याशी की मौत हो जाती है तो वहां का चुनाव स्थगित कर दिया जाता है। इसके लिए बाद में चुनाव की तारीख घोषित की जाएगी। पिंडरा ब्लॉक के आरओ देवब्रत यादव ने बताया कि विजेंद्र ने पिंडरा के इंदरपुर ग्राम सभा से ग्राम प्रधान पद के लिए पर्चा भरा था। शनिवार को पर्चा वैध पाया गया था। निर्वाचन आयोग के गाइड लाइन के अनुसार नामांकन के बाद प्रत्याशी का पर्चा वैध होने पर उसकी गिनती प्रत्याशी के रुप में की जाती है। प्रत्याशी के हत्या के कारण वहां 19 अप्रैल को होने वाले चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार अगली तिथि फिर से घोषित होगी। बीडीओ वीके जायसवाल ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई थी। लेकिन, आरओ द्वारा चुनाव निरस्त कर दिया गया। ऐसे में फिर से चुनाव प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed