फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Power loom mechanic was strangled to death in Rohaniya his father identified after 56 hours

Varanasi: पावर लूम मैकेनिक की रोहनिया में गला रेत कर की गई थी हत्या, 56 घंटे बाद पिता ने की शिनाख्त

Wed, 05 Apr 2023 04:01 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 05 Apr 2023 04:01 PM IST
सार

वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र के खुलासपुर गांव में नहर के पास सोमवार सुबह 6:15 बजे एक युवक का रक्तरंजित शव मिला था। गला रेत कर हत्या की गई थी। बुधवार को युवक के पिता ने शिनाख्त की। 

विज्ञापन
Power loom mechanic was strangled to death in Rohaniya his father identified after 56 hours
सोमवार सुबह नहर के पास शव मिलने की सूचना से मचा था हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र के खुलासपुर नहर के पास सोमवार सुबह मिले शव की शिनाख्त करीब 56 घंटे बाद बुधवार को भरथरा गांव निवासी पावर लूम मैकेनिक सुनील मौर्य (30) के रूप में हुई। गला रेत कर हत्या की गई थी और शव को फेंक दिया गया था। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई है। 

विज्ञापन


रोहनिया थाना क्षेत्र के खुलासपुर गांव में नहर के पास सोमवार सुबह 6:15 बजे एक युवक का रक्तरंजित शव मिला था। गला रेत कर हत्या की गई थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त नहीं करा सकी थी। युवक की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया के साथ ही क्षेत्र में जगह-जगह पोस्टर चस्पा किए गए थे। समाचार पत्रों में विज्ञापन भी प्रकाशित कराया गया था।

विज्ञापन

हत्या की गुत्थी सुलझाना बड़ी चुनौती

बुधवार दोपहर बाद युवक के पिता नंदू मौर्य ने रोहनिया थाने में संपर्क कर पुलिस को बताया कि उनके घर का है। हत्या क्यों की गई और शव खुलासपुर गांव में किसने फेंका, इस संबंध में पुलिस की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: प्रेमिका को मौसेरे भाई की फटकार गुजरी नगवार, प्रेमी को दिया लोकेशन, उतारा मौत के घाट

Power loom mechanic was strangled to death in Rohaniya his father identified after 56 hours
रोहनिया थाने में युवक के पिता - फोटो : अमर उजाला

नंदू मौर्य ने बताया कि सुनील रविवार को दिन में तीन बजे घर से पैदल ही निकला था। वह पावर लूम मशीन बनाने बाहर जाता था तो दो-तीन दिन बाद ही वापस घर लौट कर आता था। दो दिन बाद भी वापस न आने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई और तब जाकर पता लगा कि सुनील की हत्या हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed