फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Power generation drops to zero as both units of Obra C project shut down in sonbhadra

तकनीकी फॉल्ट का असर: ओबरा सी परियोजना में बिजली उत्पादन पूरी तरह बंद, प्रदेश के कई हिस्सों में आपात कटौती

Mon, 20 Jul 2026 06:53 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 20 Jul 2026 06:53 PM IST
सार

Sonbhadra News: ओबरा सी परियोजना की 660 मेगावाट क्षमता की दूसरी इकाई तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई। उधर, पहली इकाई डिस्ट्रिब्यूटेड कंट्रोल सिस्टम फेल होने से नौ जुलाई से बंद है। ऐसे में बिजली उत्पादन शून्य हो गया।  

विज्ञापन
Power generation drops to zero as both units of Obra C project shut down in sonbhadra
ओबरा सी परियोजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते रविवार की दोपहर तकनीकी खराबी के कारण ओबरा सी परियोजना की 660 मेगावाट क्षमता वाली दूसरी इकाई बंद हो गई। बंद होते समय इकाई से 600 मेगावाट से अधिक बिजली उत्पादन हो रहा था। परियोजना की पहली इकाई बीते 09 जुलाई से डिस्टिब्यूटेड कंट्रोल सिस्टम फेल होने के कारण बंद चल रही है। दोनों इकाइयों के बंद होने से 1320 मेगावाट क्षमता वाली ओबरा सी परियोजना से बिजली उत्पादन शून्य हो गया। 

विज्ञापन


उत्पादन शून्य होने से प्रदेश की बिजली आपूर्ति पर जबरजस्त झटका लगा और प्रदेश के कई हिस्सों को आपात बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। वहीं उच्च बिजली प्रबंधन ने अन्य स्रोतों से बिजली उपलब्ध कराकर आपूर्ति सामान्य करने के प्रयास किए। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ओबरा सी परियोजना की 660 मेगावाट क्षमता वाली दूसरी इकाई में आई तकनीकी खराबी के कारण इकाई को रविवार की दोपहर 02 बजकर 28 मिनट पर बंद करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अभियंताओं ने इकाई में आई तकनीकी खराबी को दूर कर पुनः इकाई को बिजली उत्पादन पर लाने के प्रयास युद्ध स्तर पर शुरू कर दिए हैं। संभावना जताई जा रही है कि उक्त इकाई को 21 जुलाई मंगलवार की शाम तक लाइनअप कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed