फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Power cuts in many areas people upset in Varanasi

वाराणसी के कई इलाकों में बिजली ने रुलाया, कटौती से खूब परेशान हो रही जनता

Mon, 01 Jul 2019 07:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 01 Jul 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
Power cuts in many areas people upset in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

उमस भरी गर्मी के बीच रविवार को वाराणसी के कई इलाको में बिजली कटौती से आम जनता परेशान रही। सुबह से रात तक कई उपकेंद्रों से ट्रिपिंग और फाल्ट के चलते कटौती जारी रही। शहर और वरुणा पार के अधिकांश इलाकों में ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। दिन भर बिजली की आवाजाही से बेहाल जनता उपकेंद्रों पर फोन करती रही, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।

विज्ञापन


पांडेयपुर उपकेंद्र से शनिवार देर रात तक बिजली गुल रही। यहां पंचक्रोशी के पास डिस्क इंसुलेटर पंचर हो गया था। इसके चलते रात दस बजे से सुबह में साढ़े 3 बजे तक बिजली कटी। इसके अलावा पन्नालाल पार्क से भी फाल्ट के चलते सुबह में तीन बजे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन


फातमान के पास पलटा ट्रक निकालने के लिए बिजली का तार हटाया गया। इसके चलते काशी विद्यापीठ उपकेंद्र से बिजली काटी गई। नेवादा में कैलाशपुरी कालोनी में भी एमसीबी ठीक करने के नाम पर देर रात तक कटौती हुई। इन क्षेत्रों की जनता को रविवार को भी बिजली की आवाजाही झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा काशी विद्यापीठ, नगर निगम, बेनिया, महमूरगंज, सिगरा, लेढ़ूपुर, काशी, मच्छोदरी, मैदागिन, गोदौलिया, शंकुलधारा, भेलूपुर, भदैनी, नरिया, नेवादा डीपीएच, भिखारीपुर, लोहता, कोटवां, डाफी, कोईलहवा, अर्दली बाजार, तरना, बड़ालालपुर, पांडेयपुर, दौलतपुर, न्यू दौलतपुर, सांस्कृतिक संकुल, शक्तिपीठ समेत अन्य उपकेंद्रों से भी पूरे दिन बिजली की आवाजाही लगी रही। देर रात भी बिजली की आवाजाही और दोपहर में बिजली गुल होने से लोग विभाग को कोसते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed