फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   power cut no electricity of last 36 hour in pm modi aadarsh village domari varanasi

पीएम के आदर्श गांव में 36 घंटे से बिजली गुल, उमस से परेशान ग्रामीण पानी के लिए भी तरसे

Mon, 26 Aug 2019 02:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 26 Aug 2019 02:21 PM IST
विज्ञापन
power cut no electricity of last 36 hour in pm modi aadarsh village domari varanasi
आदर्श गांव - फोटो : फाइल फोटो

प्रधानमंत्री के आदर्श ग्राम डोमरी में 36 घंटे से बिजली गायब है। यहां शनिवार शाम को ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसे बदला नहीं जा सका है। पानी की किल्लत और उमस से परेशान ग्रामीण अधिकारियों को कई बार फोन कर चुके हैं, लेकिन ट्रांसफार्मर कब तक बदला जाएगा, इसकी सही जानकारी भी उन्हें नहीं दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि जब पीएम के आदर्श ग्राम की ये हालत है तो अन्य गांवों की क्या दशा होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

विज्ञापन


काशी में बेहतर बिजली आपूर्ति का दावा तो विभागीय अधिकारी खूब करते हैं, लेकिन कहीं लोकल फाल्ट तो कहीं जर्जर तार की वजह से आपूर्ति बाधित रहती है। डोमरी गांव में शनिवार शाम से बिजली गायब है। ग्रामीणों के मुताबिक, कई बार जेई और एक्सईएन को फोन करने के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं किया गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि डोमरी स्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल के पास लगे ट्रांसफार्मर के खराब होने से यह समस्या आई है। क्षमता कम होने के बाद भी विभाग की ओर से अधिक कनेक्शन दे दिए गए, इसकी वजह से इस तरह की परेशानी आए दिन होती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में बिजली गायब रहने की वजह से बच्चों की पढ़ाई और कुटीर उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। पानी का संकट भी बना हुआ है। बिजली आपूर्ति कब तक बहाल होगी, इस बारे में अधिकारी कुछ नहीं बता रहे हैं। ग्राम प्रधान छोटे लाल पटेल ने बताया कि अधिकारियों से बातचीत हुई है। उन्होंने सोमवार तक नया ट्रांसफार्मर लगाने की बात कही है। 

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता मनोज अग्रवाल ने बताया कि गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। जल्द ट्रांसफार्मर लग जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed