{"_id":"5d5ef3a38ebc3e6c871499d8","slug":"power-cut-for-ten-minutes-in-cm-yogi-adityanath-meeting-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री की बैठक में दस मिनट तक गुल रही सर्किट हाउस की बिजली, अधिकारियों के हाथ पांव फूले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री की बैठक में दस मिनट तक गुल रही सर्किट हाउस की बिजली, अधिकारियों के हाथ पांव फूले
Fri, 23 Aug 2019 01:27 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: Abhishek Singh
Updated Fri, 23 Aug 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठक में सर्किट हाउस की बिजली गुल हो गई। इससे वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बिजली गुल होने की वजह सर्किट हाउस की एमसीबी जलना बताई गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- आजम की फिर बढ़ीं मुश्किलें, कोसी से पेड़ कटवाने के मामले में फंसे
विज्ञापन
दरअसल, शाम 6:30 से 7:30 बजे तक मुख्यमंत्री की बैठक होनी तय थी। बैठक शुरू होने के तकरीबन 15 मिनट बाद बत्ती गुल हो गई। करीब दस मिनट बाद आपूर्ति बहाल हुई। बत्ती गुल होने के साथ ही पीडब्ल्यूडी और बिजली विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वजह पता चलते ही तत्काल एमसीबी को बदला गया।
विज्ञापन
सर्किट हाउस की व्यवस्था देखने वाले पीडब्ल्यूडी के केयर टेकर आनंद लाल श्रीवास्तव ने बताया कि एमसीबी जल गई थी। जिसे तत्काल बदल कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। एसडीओ वरुणा पुल इंद्रेश राय ने कहा कि बैठक के दौरान हमारी आपूर्ति चालू रही। मुख्यमंत्री की बैठक में बिजली आपूर्ति जनरेटर से की गई। सर्किट हाउस के अंदर की बिजली व्यवस्था में गड़बड़ी से आपूर्ति प्रभावित हुई है।