फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Potato, onion and tomato will be available at 35 pollen booths

राहत: पराग के 35 बूथों पर मिलेंगे आलू, प्याज और टमाटर, कीमतों पर नियंत्रण के लिए सरकार ने उठाया कदम

Wed, 04 Nov 2020 12:16 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 04 Nov 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Potato, onion and tomato will be available at 35 pollen booths
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

दूध, दही और पनीर, खोवा की बिक्री करने वाले पराग के मिल्क बूथों पर अब आलू व प्याज की बिक्री की जाएगी। बाजार में आलू व प्याज का चढ़ रहे भाव को नियंत्रित करने और महंगाई से राहत दिलाने को लेकर शासन ने यह फैसला लिया है। 

विज्ञापन


बिक्री को लेकर गाइड लाइन भी पराग की ओर से बूथ संचालकों को बुधवार तक जारी कर दी जाएगी। पराग के मार्केटिंग प्रबंधक एपी सिंह ने बताया कि बनारस और चंदौली मिलाकर 34 मिल्क बूथ हैं। गाइड लाइन के अनुसार ही यहां सस्ते दाम पर आलू, प्याज, टमाटर की बिक्री कराई जाएगी।
विज्ञापन


एक दो दिन में सभी मिल्क बूथों का निरीक्षण कर आगे की तैयारी शुरू कराई जाएगी। यह भी तय करना है कि आलू व प्याज के भाव क्या होंगे और अधिकतम कितना किलो आलू व प्याज ग्राहकों में बिक्री करना है। उम्मीद है कि दो दिन में मिल्क बूथों से बिक्री शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहड़िया मंडी में आलू 30 और प्याज 50 रुपये किलो 

पराग के अधिकारियों के अनुसार 30 रुपये किलो आलू व 50 रुपये किलो ही दाम संभवत: तय होगा। क्योंकि पहड़िया मंडी में खुले स्टाल पर 30 रुपये किलो आलू व 50 रुपये किलो प्याज की बिक्री हो रही है। हालांकि दाम निर्धारित होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। शहर के छोटी सब्जी मंडियों व ठेले पर आलू 50 से 60 रुपये किलो और प्याज 60 से 70 रुपये किलो में बिक्री हो रही है। यदि शहर भर के मिल्क बूथ पर यह बिक्री शुरू होगी तो जनता को बहुत राहत पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed