फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Postgraduate examinations will be held from March 28 to April 16

28 मार्च से 16 अप्रैल तक होंगी स्नातकोत्तर परीक्षाएं

Mon, 28 Mar 2022 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Postgraduate examinations will be held from March 28 to April 16
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। स्नातकोत्तर की परीक्षाएं 28 मार्च से दूसरी पाली में तीन से साढ़े चार बजे तक होंगी। वहीं, प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय समेत पांचों जिलों में केंद्र बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सभी विषयों की संशोधित समयसारिणी और परीक्षा केंद्रों की सूची को अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ में परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और तीसरी आंख की निगहबानी में सभी परीक्षाओं का आयोजन कराया जाएगा। विश्वविद्यालय परिसर समेत वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली और भदोही में परीक्षाएं आयोजित होंगी। स्नातकोत्तर विषयों की परीक्षाएं 28 मार्च से शुरू होकर 16 अप्रैल तक संचालित होंगी। बीसीए, बीबीए, बीएससी हैंडलूम, कृषि व बीए एलएलबी की परीक्षाएं 30 मार्च से शुरू होंगी और 22 अप्रैल तक चलेंगी।
विज्ञापन

स्नातक के छात्र 30 मार्च तक भर सकेंगे परीक्षा फार्म
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने परीक्षा आवेदन की तिथि को बढ़ाया है। छात्र अब 30 मार्च तक परीक्षा फार्म के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली और भदोही जिले के लगभग 10 हजार छात्रों को इसका फायदा मिलेगा। विश्वविद्यालय की वेबसाइट में गड़बड़ी के कारण छात्र आवेदन नहीं कर पाए थे। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि कुलपति के आदेश पर स्नातक के विद्यार्थियों के लिए 30 मार्च तक आवेदन करने का मौका है। महाविद्यालयों में आवेदन की हार्ड कापी जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। वहीं संकाय, विभाग और महाविद्यालय द्वारा अनुमोदित परीक्षा आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि पांच अप्रैल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीकॉम और एमकॉम की प्रायोगिक परीक्षा 29 मार्च को
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के बीकॉम और एमकॉम के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा 29 मार्च को वाणिज्य विभाग में होगी। विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के ऐसे छात्र, जिनकी प्रायोगिक परीक्षा किसी भी कारण से छूट गई हो वह 29 मार्च को इसमें शामिल हो सकते हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. कृपाशंकर जायसवाल ने बताया कि परीक्षार्थियों को कुलसचिव द्वारा शुल्क के लिए अग्रसारित आवेदन पत्र के साथ दो हजार रुपये की शुल्क रसीद तथा प्रवेश पत्र के साथ प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed