पीएम मोदी की 'काशी' में दरवाजों पर चिपके पोस्टर, लिखा- सरकार सुरक्षा दें, क्योंकि घर में बेटियां हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ में मासूम के साथ हुई बर्बरता ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। लोग आरोपियों को मौत की सजा देने की मांग कर रहे हैं। वहीं इस घटना के बाद अलीगढ़ सहित प्रदेश भर के कई इलाकों में पोस्टर लगाकर सरकार से बेटियों को सुरक्षा देने की अपील की गई है। तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी लोगों ने अपने घरों के बाहर पोस्टर लगाए हैं।
अलीगढ़ में मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात के बाद काशी के लक्सा इलाके के दर्जन भर से ज्यादा घरों के दरवाजों पर ये पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर चिपका कर सरकार से अपील की गई है कि बेटियों को सुरक्षित माहौल दिया जाए। पोस्टर पर लिखा है कि "सरकार सुरक्षा दें... क्योंकि घर में बेटियां हैं।"
दरवाजों पर लगे पोस्टर
स्थानीय लोगों का कहना है कि अलीगढ़ में मासूम के साथ हुई बर्बरता ने पूरे देश को झकझोर दिया है। उनका कहना है कि कहीं ये घटना किसी और महिला या बेटी के साथ ना हो, इसलिए ये पोस्टर लगाकर सरकार से बेटियों को सुरक्षित माहौल देने की अपील की गई है।