{"_id":"626a321c5e0d9d29eb3a687f","slug":"poster-war-in-bhu-objectionable-remarks-written-on-walls-proctor-said-conspiracy-to-defame-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में पोस्टर वॉर: दीवारों पर लिखी गई आपत्तिजनक टिप्पणी, चीफ प्रॉक्टर बोले- माहौल बिगाड़ने की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में पोस्टर वॉर: दीवारों पर लिखी गई आपत्तिजनक टिप्पणी, चीफ प्रॉक्टर बोले- माहौल बिगाड़ने की साजिश
Thu, 28 Apr 2022 06:34 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 28 Apr 2022 06:34 PM IST
सार
बीएचयू परिसर में जगह-जगह दीवारों पर कश्मीर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी गई है।
विज्ञापन
दीवारों पर चस्पा पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में पिछले दिनों लापता छात्र शिव की मौत की पुष्टि होने के बाद अब इस मामले में न्याय को लेकर परिसर में जगह-जगह नोटिस बोर्ड पर पोस्टर चस्पा किया गया है। इसके अलावा दीवारों पर कश्मीर और जाति विशेष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी लिख दी गईं हैं।
विज्ञापन
इस तरह की घटनाओं से कहीं न कहीं परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा होता है। इधर मामले में चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीसी कापड़ी का कहना है कि यह परिसर का शांतिमय माहौल बिगाड़ने की साजिश है। ऐसा करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय परिसर में मधुबन पार्क के गेट पर लगे नोटिस बोर्ड से लेकर द्रव्यगुण विभाग के गेट और नोटिस बोर्ड सहित अन्य जगहों पर पोस्टर लगाए जाने के साथ ही परिसर में जगह-जगह लाल स्याही से वाल राइटिंग भी की गई है। इसको देख हर कोई हैरान है। कहीं कश्मीर को लेकर टिप्पणी लिखी है तो कुछ जगहों पर जातिगत टिप्पणी भी लिखी है। अहम बात यह है कि वाल राइटिंग के नीचे भगत सिंह छात्र मोर्चा लिखा गया है।
विज्ञापन
पढ़ेंः बीएचयू में इफ्तार पार्टी पर हंगामा: छात्रों ने वीसी आवास के बाहर प्रदर्शन कर जताई नाराजगी, फूंका कुलपति का पुतला
Trending Videos
इधर इसकी जानकारी मोर्चा से जुड़े लोगों को हुई तो वह चौंक गए। मोर्चा के सचिव अनुपम ने चीफ प्रॉक्टर को लिखे एक पत्र में बताया है कि इस तरह की वाल राइटिंग से भगत सिंह छात्र मोर्चा का कोई लेना देना नहीं है। ऐसा कर संगठन को बदनाम करने की साजिश है। अनुपम ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।