फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Postal services are being available sitting at home, Corona Warriors become postal workers

घर बैठे मिल रही हैं डाक की सेवाएं, कोरोना वॉरियर्स बने डाककर्मी

Sat, 09 Oct 2021 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Postal services are being available sitting at home, Corona Warriors become postal workers
समय के साथ घर-घर चिट्ठी और पोस्टकार्ड पहुंचाने वाला डाक विभाग का स्वरूप बदल चुका है। डाक विभाग ने जहां अपनी सेवाओं को व्यापक बनाया, वहीं डाककर्मियों ने कोरोना काल में अपनी जान की परवाह न करते हुए कोरोना वॉरियर्स के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डाकघर में एक ही छत के नीचे तमाम सेवाएं उपलब्ध कराकर ग्राहकों के अनुकूल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

आमजन को विभिन्न सेवाओं के लिए भटकना न पड़े और सारी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकें, इसके लिए अब डाकघरों में भी कॉमन सर्विस सेंटर की स्थापना की जा रही है। यहां एक साथ केंद्र व विभिन्न राज्य सरकारों की 73 सेवाएं मिलेंगी। वाहनों का बीमा भी अब इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक कर रहा है। आज भी डाकघर बचत योजनाओं में ब्याज सर्वाधिक है और डाक विभाग घर बैठे भी कई सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। किसानों सहित अन्य तमाम लाभार्थियों के बैंक खातों में आने वाली डीबीटी राशि की निकासी के लिए अब बैंक या एटीएम जाने की जरूरत नहीं, बल्कि घर बैठे अपने आधार लिंक्ड बैंक खाते से डाकिया के माध्यम से निकासी की जा सकती है।
विज्ञापन

घर बैठे करा सकते हैं वाहनों का बीमा
अगर आपको कार या बाइक का बीमा कराना है तो किसी बीमा कंपनी कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, बल्कि घर बैठे डाक विभाग के द्वारा वाहन बीमा कराया जा सकता है। आपके क्षेत्र का डाकिया चंद मिनट में स्मार्ट फोन के माध्यम से वाहन बीमा कर देगा और कोई अतिरिक्त चार्ज भी नहीं लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम में स्थापित किया कीर्तिमान
डाक विभाग के वाराणसी परिक्षेत्र ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के अधीन आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पिछले माह 16 व 17 सितंबर को चले इस अभियान के दौरान वाराणसी परिक्षेत्र में दस हजार से ज्यादा लोगों को आपका बैंक, आपके द्वार की तर्ज पर लाभान्वित किया गया। इसके तहत रसोई से लेकर दुकान व खेत-खलिहान तक, गलियों से लेकर नदियों में नाव तक ऑनस्पॉट 5.3 करोड़ रुपये की राशि लोगों को उनके बैंक खातों से निकालकर प्रदान किए गए।
हेरिटेज भवनों में संचालित हो रहे डाकघर
वाराणसी परिक्षेत्र में कुल 1699 डाकघर हैं, जिनमें से 6 मंडलों के अधीन कुल 6 प्रधान डाकघर, 268 उपडाकघर और 1425 शाखा डाकघर हैं। अकेले वाराणसी जनपद में कुल 252 डाकघर हैं। आज भी वाराणसी प्रधान डाकघर और वाराणसी सिटी डाकघर हेरिटेज भवनों में संचालित हैं। वाराणसी सिटी डाकघर संपूर्ण महिला डाकघर के रूप में कार्यरत है।
आजादी के पहले का लेटर बाक्स है धरोहर के रूप में
विशेश्वरगंज स्थित प्रधान डाकघर में आज भी आजादी से पहले का लेटर बॉक्स धरोहर रूप में लगाया गया है, वहीं डाक बांटने हेतु डाकियों द्वारा इस्तेमाल किए गए भाले आदि भी सुरक्षित रखे गए हैं।

राष्ट्रीय डाक सप्ताह का आयोजन 9 से 16 अक्टूबर तक
पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय डाक दिवस के अवसर पर नौ से 16 अक्तूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया जाएगा। इस क्रम में 9 अक्तूबर को विश्व डाक दिवस, 11 अक्तूबर को बैंकिंग दिवस, 12 अक्तूबर को डाक जीवन बीमा दिवस, 13 अक्तूबर को फिलेटली दिवस, 14 अक्तूबर को व्यवसाय विकास दिवस और 16 अक्तूबर को मेल दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed