{"_id":"6662e4c9ec0888adee0f39d7","slug":"postal-inspector-suspended-on-corruption-charges-cbi-caught-him-red-handed-in-varanasi-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: भ्रष्टाचार के आरोप में फंसा डाक निरीक्षक निलंबित, CBI ने रंगे हाथ पकड़ा था; विभागीय जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: भ्रष्टाचार के आरोप में फंसा डाक निरीक्षक निलंबित, CBI ने रंगे हाथ पकड़ा था; विभागीय जांच शुरू
Fri, 07 Jun 2024 04:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 07 Jun 2024 04:15 PM IST
सार
Varanasi News: पीड़ित की शिकायत पर सीबीआई ने यह कार्रवाई की है। डाक निरीक्षक 10 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था। उसे जेल भेज दिया गया। साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सीबीआई की कार्रवाई से हड़कंप।
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
लखनऊ से आई सीबीआई की टीम ने मंगलवार को वाराणसी में जिस डाक निरीक्षक को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था, उसे निलंबित कर दिया गया। डाक निरीक्षक इस समय जेल में हैं और उसकी विभागीय जांच भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
पश्चिमी मंडल के आयर मंगारी डाकघर में तैनात डाक वितरक लाल बिहारी चौबे का तबादला डाक निरीक्षक मंदीप कुमार द्वारा मुर्दहा बाजार कर दिया गया था। यह डाकघर लाल बिहारी के घर से करीब 16 किमी दूर है। उम्र और रोज 16 किमी साइकिल चलाने का हवाला देते हुए मूल पद पर स्थानांतरित करने की मांग डाक निरीक्षक से की थी।
विज्ञापन
डाक निरीक्षक ने 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर दी। लाल बिहारी की शिकायत पर सीबीआई की टीम वाराणसी आई। डाक निरीक्षक को ट्रैप कर लिया। विभागीय जांच में कुछ और चौंकाने वाले मामले सामने आने की चर्चाएं भी हैं।
विज्ञापन