{"_id":"5f80c5818ebc3e9bd4060ab6","slug":"post-office-city-news-vns5519565100","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशों में सामान भेजना हुआ आसान, जांच में भी नहीं होगी देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशों में सामान भेजना हुआ आसान, जांच में भी नहीं होगी देरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशों में साड़ी, कालीन जैसे सामान भेजने वाले निर्यातकों के लिए अच्छी खबर है। डाक विभाग में एक जिला-एक उत्पाद सुविधा की शुरुआत हो गई है। विश्व डाक दिवस पर शुक्रवार को कैंट प्रधान डाकघर स्थित अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय केंद्र से पहले दिन सात देशों को भेजे जाने वाले सामन की बुकिंग की गई। शहर में स्थापित होने वाला यह पहला केंद्र है।
पायलट प्रोजेक्ट के तहत हर जिले से निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की गई है। निर्यातक सामान अब आसानी से भेज सकेंगे। एक ही जगह कस्टम सहित अन्य जांच की औपचारिकताएं भी पूरी हो जाएंगी। पहले डाकघर में बुकिंग के बाद कस्टम सहित अन्य विभागों द्वारा अलग-अलग जांच होने से समय अधिक लगता था।
वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्ट मास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने एक जिला एक उत्पाद योजना सुविधा की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि पहले दिन संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान, थाईलैंड, इंडोनेशिया, सिंगापुर, यूनाइटेड किंग्डम और ऑस्ट्रेलिया के लिए बनारसी साड़ी और अन्य उत्पाद बुक किए गए। उन्होंने बताया कि निर्यातकों के सामान की पैकिंग व कस्टम क्लीयरेंस की सभी सुविधा एक ही जगह उपलब्ध है। आने वाले दिनों में अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय केंद्र की गतिविधियों को और विस्तार दिया जाएगा। डाक विभाग एक जिला एक उत्पाद के उत्पादों के लिए लॉजिस्टिक पार्टनर की भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
पोस्ट मास्टर जनरल ने बताया कि एक साथ कई ऑर्डर बुक करने पर फ्री पिकअप की भी सुविधा दी जाएगी। इससे न केवल वाराणसी, बल्कि भदोही के कालीन निर्यातकों को भी फायदा मिलेगा। सहायक डाक निदेशक शम्भू राय ने बताया कि इसके लिए डाक विभाग के कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा, जिससे ग्राहकों को पर्याप्त सुविधाएं दी जा सकें। कार्यक्रम में प्रवर अधीक्षक डाकघर सुमित कुमार गट्ट, सहायक निदेशक प्रवीण प्रसून, रमाशंकर वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।