डाकघर में खाताधारकों के खाते से करोड़ों हुए हैं गायब, अकाउंट में कम रकम देखकर लोग परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसमें से दस पीड़ित खाताधारकों का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में कमच्छा निवासी देवेश अग्रवाल ने कैंट पुलिस को खाते से 14 लाख 55 हजार रुपये गबन का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। 11 नए प्रार्थना पत्र भी उपभोक्ताओं ने थाने में डाले हैं।
ये भी पढ़ें : एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा लेखपाल, इस तरह योजना बनाकर पकड़ा गया आरोपी
कैंट पोस्ट आफिस के बचत जमा खाते से दो करोड़ गबन के मामले में अब खातेदार पुलिस की शरण में हैं। शुक्रवार को प्रधान डाकघर पर सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। खातों की जानकारी के लिए पहुंची शबनम अंजू ने बताया कि उन्होंने दो रेकरिंग डिपॉजिट खोले थे। एक में 4 लाख 80 हजार रुपये और दूसरे में 60 हजार रुपये थे।
अब पहले खाते में 2 लाख 40 हजार रुपये और दूसरे में 23 हजार रुपये दिख रहा है। शबनम ने बताया कि जरूरतों को काटकर यह रुपये बचाए थे। डाकघर पहुंचे रफ ीउल्लाह ने बताया कि फील्ड एजेंट ने उनसे एक लाख पांच हजार रुपये लिए थे। बताया था कि डिपॉजिट खोलवाने के बाद उन्हें कागज दे दिया जाएगा। मगर दो दिन मिलने के बाद वह लापता हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें : ठेकेदार आत्महत्या : जांच टीम शाम तक सौंपेगी रिपोर्ट, ठेकेदारों ने प्रभार मंत्री से की मुलाकात
आक्रोशित लोग डाकघर के डीजी प्रणव कुमार से भी मिलना चाहते थे मगर उन्हें बताया गया कि वह सोमवार को आएंगे। दूसरी तरफ डाकघर के अधिकारियों ने बताया कि सारा गबन फ ील्ड एजेंट ने किया है। इस बाबत प्रशासन को लिखित सूचना दी जा चुकी है। अब तक की कार्रवाई में चार कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है।
इनके पैसे हुए गायब :
गबन के शिकार लोगों में भुवनेश्वर नगर कॉलोनी के पवन कुमार सिंह, पुष्कर, देवेंद्र कुमार के खाते से 12.50 लाख रुपये, कचहरी के दत्तमराज सिंह के 7.50 लाख रुपये व इनके परिवार के लोगों के खातों से करीब 10 लाख रुपये, फु लवरिया के जितेंद्र कुमार 2.25 लाख रुपये, नदेसर के संजय कुमार शर्मा तीन लाख रुपये, स्वर्णा एक लाख, सारनाथ के बालेश्वर सिंह 2.88 लाख, धर्मेंद्र सिंह 1.50 लाख, भोजूबीर की सलमा बानो एक लाख, पांडेयपुर के कवींद्रनाथ शाह के तीन खातों से 11.60 लाख, इंद्रजीत एक लाख रुपये, चंद्रमौलि सिंह 40 हजार, हिमाचल सिंह 23 हजार, अंधरापुल की मंजू चार लाख, गोरखपुर के पुलिसकर्मी 1.70 लाख, सोयेपुर के रामेश्वर सिंह 40 हजार, जयरामपुर के धमेंद्र 22 हजार, सुग्रीव आठ हजार, सिकरौल के रमाशंकर चौहान के खाते से 22 हजार रुपये गायब हैं।