फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Portal for paying house tax started

Varanasi News: गृहकर जमा करने का पोर्टल शुरू

Tue, 29 Apr 2025 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Portal for paying house tax started
वाराणसी। नगर निगम की वेबसाइट nnvns.org पर गृहकर का पोर्टल सोमवार को चालू हो गया है। एक दिन में 16 लाख रुपये की वसूली हुई है। दरअसल गृहकर, सीवरकर, जलकर का बिल एक करने के बाद नए वित्तीय वर्ष से एक बिल जारी किया गया है। इसके लिए फीडिंग का काम पोर्टल पर चल रहा था। इसके चलते बीते 27 दिनों से लोग ऑनलाइन बिल जमा नहीं कर पा रहे थे। अब सभी 2.20 लाख भवन स्वामियों के बिल पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। इसके बाद लोग आसानी से अपने गृहकर का बिल घर बैठे जमा कर सकेंगे। इस बार सभी लोगों को एक ही बिल जारी किया गया है। इससे आम जनता को दो अलग अलग बिल जमा करने के लिए नगर निगम और जलकल के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। एक ही जगह से तीनों कर एकसाथ जमा कर सकेंगे। इस दौरान यदि किसी के बिल में कोई त्रुटि है तो वह आपत्ति करके उसका निस्तारण करा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed