{"_id":"5d8fc37d8ebc3e93a230cdc6","slug":"pooja-yadav-varanasi-news-vns4863835115","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल चैंपियन बनी पूजा तो हिमांशी को मिला रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल चैंपियन बनी पूजा तो हिमांशी को मिला रजत पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
नेशनल चैंपियन बनी पूजा तो हिमांशी को मिला रजत पदक
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। भारतीय कुश्ती संघ की ओर से 26 सितंबर से महाराष्ट्र के शिरडी साईं धाम में चल रहे राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में काशी के पहलवानों ने एक स्वर्ण और दो रजत पदकों पर कब्जा जमा लिया है। महिला पहलवानों में सिगरा स्टेडियम की पूजा यादव ने 59 किलो भार वर्ग में दिल्ली की ममता को 8-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय चैंपियन बनी, जबकि 55 किलो भार वर्ग में हिमांशी ने हरियाणा के पहलवान को हराकर सेमीफाइनल जीता। फाइनल में मध्य प्रदेश के पहलवान से 4-3 स्कोर से हारकर उपविजेता के तौर पर रजत पदक प्राप्त किया। पुरुष पहलवान में डीएलडब्ल्यू के सचिन गिरी ने 79 किलो भार वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। वाराणसी कुश्ती संघ के सचिव और सिगरा स्टेडियम के प्रशिक्षक गोरख यादव ने बताया कि पहलवानों की जी तोड़ मेहनत से काशी का परचम महाराष्ट्र में रहा। इससे अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में फतह करने का रास्ता भी साफ हो गया है।