फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pontoon bridge operational at Markandeya Mahadev-Tanda Ghat

मार्कंडेय महादेव-टांडा घाट पर पीपे का पुल चालू

Tue, 07 Dec 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Pontoon bridge operational at Markandeya Mahadev-Tanda Ghat
जिले से गाजीपुर और चंदौली को जोड़ने वाला मार्कंडेय महादेव-टांडा घाट पर पीपे का पुल सोमवार को चालू हो गया। इससे प्रतिदिन आवागमन करने वाले लोगों की राह आसान हो गई है। अब कम दूरी तय कर लोग गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

सांसद चंदौली व कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के प्रयास से पिछले साल इस पुल का निर्माण कराया गया था। यह पुल वाराणसी के मार्कंडेय महादेव घाट और चंदौली के टांडा घाट को जोड़ता है। इसके बनने से दोनों जिलों के लोगों को आवागमन आसान हो गया है। बरसात के पहले इस पीपा पुल को हटा दिया गया था। पीपे पुल का निर्माण करीब एक सप्ताह पहले शुरू हुआ था। सोमवार से इस पुल पर आवागमन शुरू कर दिया गया। इससे वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली के लोगों का आवागमन आसान हो गया है। पुल के चालू हो जाने पर लोगों ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

------------
रजला गोमती घाट पर पीपा पुल का इंतजार
इस पुल से जौनपुर और गाजीपुर के लोग कम दूरी तय आ जाते थे वाराणसी
दानगंज। चोलापुर ब्लाक के रजला स्थित गोमती नदी पर पीपा पुल बरसात के समय हटा दिया गया था। लेकिन अभी तक इस पुल को जोड़ने का काम नहीं शुरू किया गया है। जबकि मार्कंडेय महादेव घाट के पास पीपा पुल को चालू कर दिया गया। इस पुल से जौनपुर और गाजीपुर के लोगों को वाराणसी आने में सहूलियत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पुल के बनने से जौनपुर और वाराणसी के बीच की दूरी कम हो जाती है। नियार बाजार के व्यवसायी प्रमोद जायसवाल, शिक्षक सुरेश चतुर्वेदी, व्यवसायी श्रवण सेठ गणेश चौरसिया, आशुतोष मिश्रा, शिक्षक बबलू चौबे का कहना है कि अब तक पीपा पुल चालू हो जाना चाहिए। विभाग की लापरवाही के चलते देरी हो रही है। पुल के बनने से जौनपुर के दर्जनों गांवों के लोगों को वाराणसी आने में सहूलियत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed