फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pollution After Diwali: Highest pollution in Maldahiya on the next day of Diwali, AQI reached 188

Post Diwali Pollution: दिवाली के बाद जहरीली हुई वाराणसी की हवा, ये एरिया सबसे ज्यादा प्रदूषित

Wed, 15 Nov 2023 09:56 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 15 Nov 2023 09:56 AM IST
सार

दिवाली के बाद अनार, फुलझड़ी, पटाखों की वजह से वातावरण धुएं से भर गया। अगले दिन सामान्य दिनों की तुलना में हवा में प्रदूषण की मात्रा ज्यादा मिली। अर्दली बाजार का एक्यूआई 181 रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
Pollution After Diwali: Highest pollution in Maldahiya on the next day of Diwali, AQI reached 188
वाराणसी में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली पर लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। पटाखों का असर प्रदूषण पर देखने को मिला। त्योहार के अगले दिन सुबह जब पता चला कि खतरनाक धुएं से काशी की हवा जहरीली हो गई है। कई लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया। पहले से बीमार लोग ज्यादा परेशान दिखे। दिवाली के दिन शाम 7 बजे घरों में पूजा के बाद से शुरू हुई आतिशबाजी आधी रात बाद तक चलती रही। हर तरफ पटाखों के अवशेष और कागज बिखरे पड़े थे। अनार, फुलझड़ी, पटाखों की वजह से वातावरण धुएं से भर गया। अगले दिन सामान्य दिनों की तुलना में हवा में प्रदूषण की मात्रा ज्यादा मिली। अर्दली बाजार का एक्यूआई 181 रिकॉर्ड किया गया। सबसे अधिक हरियाली वाले इलाके बीएचयू परिसर में भी खूब आतिशबाजी हुई। यहां का एक्यूआई 176 दर्ज किया गया। उधर, भेलूपुर में 168 और मलदहिया में सबसे ज्यादा 188 एक्यूआई दर्ज किया गया। जानकारों के अनुसार, एक्यूआई 100 तक रहने पर हवा अच्छी मानी जाती है। इधर, अस्पतालों में सांस संबंधी समस्या वाले लोगों को डॉक्टर ने प्रदूषण से बचाव की सलाह दी।

विज्ञापन

वायु प्रदूषण की बढ़ने की आशंका

काशी की हवा कुछ दिनों से ज्यादा प्रदूषित हुई है। जानकारों की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में शहरी क्षेत्र का प्रदूषण स्तर और भी गंभीर हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल ऑफिसर डाॅ. अतुल सिंह का कहना है कि बढ़ता प्रदूषण सेहत के लिए खतरनाक है। लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। विशेषकर ऐसे लोग जो पहले से सांस के रोगी हैं, उन्हें मास्क लगाकर बाहर निकलना चाहिए। बहुत जरूरी न हो तो भोर में बाहर निकलने से भी बचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed