{"_id":"608116b9c8230824ce7f0d39","slug":"polling-parties-getting-ready-for-re-polling-at-five-booths-election-process-was-interrupted-in-parasadpur-raipur-garthauli-mawaia-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बूथों पर दोबारा मतदान के लिए तैयार हो रही पोलिंग पार्टियां, परसादपुर, रायपुर, गरथौली, मवैया में चुनाव प्रक्रिया हुई थी बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच बूथों पर दोबारा मतदान के लिए तैयार हो रही पोलिंग पार्टियां, परसादपुर, रायपुर, गरथौली, मवैया में चुनाव प्रक्रिया हुई थी बाधित
Thu, 22 Apr 2021 11:54 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चार गांव के पांच बूथों पर 29 अप्रैल को दोबारा मतदान होगा। इसके लिए वाराणसी में नई पोलिंग पार्टियों की तैयारी शुरू हो गई है। चुनाव प्रेक्षक ईशा दुहन ने बताया कि परसादपुर, रायपुर, गरथौली, मवैया में चुनाव प्रक्रिया बाधित हुई थी। जिसकी रिपोर्ट आयोग को भेजी थी। 29 को होने वाले पुनर्मतदान की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा के अनुसार पांचों बूथों पर नए सिरे से चुनाव की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। यहां के लिए नई पोलिंग पार्टियों का गठन किया जा रहा है। पोलिंग पार्टियों की रवानगी 28 को होगी। 29 को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियों में दूसरे लोगों को भेजा जाएगा। इनमें जिला पंचायत सदस्य, प्रधान और बीडीसी पद पर दोबारा मतदान होगा।
विज्ञापन