फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Politics Bharat Sevashram Sangha advancing Sanatan values tradition sages CM Yogi in Kashi anecdote

राजनीति: सनातन मूल्यों और ऋषि परंपरा को आगे बढ़ा रहा भारत सेवाश्रम संघ, काशी में बोले सीएम योगी; सुनाया प्रसंग

Thu, 15 Oct 2026 05:15 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 15 Oct 2026 05:15 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी का भारत सेवाश्रम संघ सनातन मूल्यों और ऋषि परंपरा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के महत्व पर जोर दिया। काशी की धार्मिक पहचान और सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने में ऐसे संस्थानों का योगदान अहम है।

विज्ञापन
Politics Bharat Sevashram Sangha advancing Sanatan values tradition sages CM Yogi in Kashi anecdote
सेवाश्रम संघ में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को भारत सेवाश्रम संघ की काशी शाखा के शताब्दी समारोह को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1926 में स्थापित काशी शाखा ने सेवा और राष्ट्र जागरण की अपनी परंपरा के सौ वर्ष पूरे किए हैं। यह संस्था भारत ही नहीं, दुनिया के अनेक देशों में सनातन मूल्यों और ऋषि परंपरा को आगे बढ़ा रही है। 

विज्ञापन


भारत सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणवानंद महाराज का गोरक्षपीठ से गहरा संबंध रहा है। वर्ष 1912-13 में वह गोरखपुर पहुंचे और सिद्ध योगी बाबा गंभीरनाथ के सानिध्य में साधना की। उन्होंने स्वामी प्रणवानंद के बचपन का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि लगभग 12-13 वर्ष की आयु में वह अपने शिक्षक के साथ गुरु की खोज में गोरखपुर पहुंचे थे। 

विज्ञापन
Trending Videos

बाबा गंभीरनाथ ने उन्हें देखकर जन्म से सिद्ध योगी बताया था। साधना के दौरान वह तीन घंटे तक अखंड समाधि में रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर से प्राप्त आध्यात्मिक प्रेरणा को स्वामी प्रणवानंद ने पूरे देश में राष्ट्र जागरण का माध्यम बनाया। इसी ऐतिहासिक संबंध के कारण भारत सेवाश्रम संघ से उनका विशेष लगाव है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1926 में स्वामी प्रणवानंद ने काशी शाखा की स्थापना की थी। देश की पराधीनता के समय वह स्वाधीनता और हिंदू जागरण की अलख जगाते रहे। संघ ने राष्ट्रवाद को जीवन का ध्येय बनाया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को कांग्रेस की तुष्टीकरण नीति के विरुद्ध नए राजनीतिक संगठन के निर्माण की प्रेरणा भी स्वामी प्रणवानंद से मिली थी। 

विज्ञापन

सनातन पर की खास चर्चा

मुख्यमंत्री ने कहा कि संघ के संन्यासियों ने कठिन परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। यही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा, सपा ने अयोग्य अनिल यादव को एक आयोग का अध्यक्ष बना दिया था। यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन में ऐसे व्यक्ति ने टॉप किया था, जो हाईस्कूल, इंटर व बीए तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुआ था।

कार्यक्रम के दौरान 100 परिवारों को सिलाई मशीनें प्रदान की गईं। मुख्यमंत्री योगी ने खुद पांच परिवारों को सिलाई मशीनें सौंपीं। कार्यक्रम के बाद सीएम ने बाबा विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर में पूजन अर्चन किया। बाद में सीएम ने मुख्यमंत्री ने मिर्जामुराद स्थित अरविंद मिल की नई इकाई के उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लिया। 

विज्ञापन

धर्म को मानवता और अध्यात्म को सेवा से जोड़ा : स्वामी विश्वात्मानंद
भारत सेवाश्रम संघ के प्रधान सचिव स्वामी विश्वात्मानंद ने कहा कि काशी शाखा की स्थापना धर्म को मानवता, अध्यात्म को सेवा और तीर्थ को राष्ट्रीय जागरण से जोड़ने के संकल्प के साथ हुई थी। संघ पीड़ितों की सहायता, तीर्थयात्रियों की सेवा, चिकित्सा, शिक्षा, जनजाति कल्याण और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए कार्य कर रहा है। विकसित भारत के निर्माण के लिए शिक्षित, चरित्रवान और संवेदनशील समाज आवश्यक है।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद : कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, अनिल राजभर, रविंद्र जायसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, हंसराज विश्वकर्मा, मेयर अशोक कुमार तिवारी, विधायक नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, त्रिभुवन राम, सुनील पटेल, डॉ. अवधेश सिंह, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल, मीडिया प्रभारी मधुकर चित्रांश, उपाध्यक्ष नवरतन राठी और सेवाश्रम संघ के स्वामी विश्वात्मानंद, स्वामी धनेशानंद माैजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed