फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   politicians should think about country wellfare

देश के कल्याण के बारे में सोचें राजनीति विज्ञानी

Mon, 26 Oct 2015 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो वाराणसी।
अमर उजाला ब्यूरो वाराणसी। Updated Mon, 26 Oct 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
politicians should think about country wellfare
सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति शिवकीर्ति सिंह ने कहा कि राजनीति विज्ञानियों को देश की सभ्यता, समानता, स्वतंत्रता और लोकतंत्र के बारे में सोचना चाहिए ताकि देश का भला हो सके। वे रविवार को बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में अखिल भारतीय राजनीति विज्ञान परिषद के 56वें अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

तीन दिवसीय अधिवेशन के उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि राजनीति शास्त्र के विद्वानों का आह्वान किया कि नई परिस्थितियों में नए सिद्धांतों की रचना करें। उन्होंने संविधान को भारत की और मौलिक अधिकार को संविधान की आत्मा बताया। कहा कि देश को संविधान के माध्यम से ही महाशक्ति का दर्जा दिलाया जा सकता है। न्यायमूर्ति ने कहा कि री-इवेंटिंग का मतलब राजनीति विज्ञान का पुनर्विष्कार है। कौटिल्य के राजनीति विज्ञान के सिद्धांतों का उदाहरण देते हुए कहा कि कौटिल्य के सिद्धांत आज के संदर्भ में प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन

अखिल भारतीय राजनीति विज्ञान परिषद के अध्यक्ष गोपाल रेड्डी ने कहा कि राजनीति विज्ञान के पुन: परिष्कार की जरूरत है। राजनीति विज्ञान के अध्यापकों को सैद्धांतिक पक्ष के साथ व्यावहारिक पक्ष पर भी ध्यान देने की जरूरत है। प्रो. संजीव शर्मा ने परिषद को मजबूत करने पर बल दिया। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि पं. गोविंद बल्लभ पंत द्वारा स्थापित इस परिषद को मजबूत करने की जरूरत है। साथ ही राजनीति विज्ञानियों को नए सिद्धांत को स्थापित करना आवश्यक है। झारखंड के कृषि एवं पशुपालन मंत्री रणधीर कुमार सिंह ने कहा कि  भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए राजनीति विज्ञानियों को आगे आना होगा। कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो. कौशल किशोर मिश्र ने किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, छात्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed