फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Politicians come together to eliminate terror

आतंक के खात्मे के लिए साथ आएं राजनेता

Mon, 25 Jan 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला Updated Mon, 25 Jan 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
Politicians come together to eliminate terror

देश में वर्तमान राजनीतिक हालात काफी चिंताजनक है। नेता स्थानीय हों या राष्ट्रीय, सबकी जुबान पर बेतुके बोल हैं। भाषा अमर्यादित है, जो चिंताजनक है।

विज्ञापन

सर्वाधिक चिंता इस बात की है कि आज के युवा इस तरह के परिवेश में किस तरह अपने को तैयार करेंगे। उनका भविष्य क्या होगा। यह कहना है रोहनिया स्थित डीह गंजारी के वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी पंडित सीताराम शास्त्री का।
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि अब सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए युवाओं को ही आगे आना होगा।
डीह गंजारी निवासी जगतपुर इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक और सेनानी सीताराम शास्त्री (97) ने कहा कि समाज में यदि नेताओं द्वारा बेतुके बोल पर लगाम लग जाए तो राजनीति का स्तर काफी ऊंचा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि आज समाज में दिन प्रतिदिन नैतिक मूल्यों में गिरावट आ रही है। जिससे आतंकवाद, भ्रष्टाचार में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
सरकार अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति दिखाए और कड़े कानून बनाए तो काफी हद तक देश में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाया जा सकता है। कहा कि आज बेवजह देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।
तमाम मौकों पर देखा जा रहा है कि नेता संयम नहीं बरत रहे हैं। चिंता जताते हुए कहा कि भ्रष्टाचार, दहेज, नशाखेरी, आतंकवाद को रोका जा सकता है। बस लोगों में इच्छाशक्ति जगाना होगा।
 जोर दिया कि महिलाओं को शिक्षित और संस्कारवान बनाने में हम सभी को मदद करनी चाहिए ताकि समाज में समानता का भाव पैदा हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed