फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Political News: BJP leader threatened by showing pistol, case registered

Political News:भाजपा नेता को पिस्टल दिखाकर डराया, मुकदमा दर्ज

Mon, 26 Feb 2024 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Political News: BJP leader threatened by showing pistol, case registered
भाजपा काशी क्षेत्र के ओबीसी मोर्चा के मंत्री रामखेलावन बिंद ने अमरा खैरा चक निवासी विजय कुमार सिंह पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया और तहरीर देकर रोहिनयां थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। राम खेलावन का आरोप है कि विजय ने लाइसेंसी पिस्टल दिखाकर डराया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर लाइसेंसी पिस्टल जब्त कर ली है। रामखेलावन बिंद ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह पत्नी सावित्री देवी और बच्चों के साथ सीरगोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर गए थे। लौटते समय शांति नगर कॉलोनी, अमरा खैरा चक में अपने रिश्तेदार के यहां खाना खाया। वहां से घर के लिए निकले तो विजय कुमार सिंह दो-तीन लोगों के साथ पिस्टल लेकर खड़ा था। विजय ने वाहन रुकवाया और गालीगलौज करने लगा। विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देने लगा। बेटी के साथ भी अभद्रता की है। इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई। मौके पर आई पुलिस ने विजय को हिरासत में लिया और रोहनिया थाने ले गई। थाने के इंस्पेक्टर क्राइम अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि असलहा लाइसेंसी था। लाइसेंस रद्द करने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed