{"_id":"6634c6a0cb9268266b02459d","slug":"policeman-arrested-asked-for-one-lakh-rupees-settle-animal-smuggling-case-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: थाना प्रभारी और कांस्टेबल को चालाकी पड़ गई भारी, पशु तस्करी का मामला सुलह कराने को मांगे थे एक लाख; अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: थाना प्रभारी और कांस्टेबल को चालाकी पड़ गई भारी, पशु तस्करी का मामला सुलह कराने को मांगे थे एक लाख; अरेस्ट
Fri, 03 May 2024 04:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 03 May 2024 04:44 PM IST
सार
Varanasi News: चकरघट्टा थाने से सुधीर कुमार आर्य को सीओ कार्यालय नौगढ़ लाया गया। यहां सीएचसी नौगढ़ पर मेडिकल कराने के बाद भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय वाराणसी में पेश किया गया। 45 वर्षीय दरोगा पश्चिमी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। एसपी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष सुधीर कुमार आर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली के चकरघट्टा थाने पर तैनात कांस्टेबल संजय यादव को भगाने और पशु तस्करों से पैसा लेने के आरोप में शुक्रवार को एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार आर्य को थाने से गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्याक्ष के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन
बीते छह अप्रैल को पुलिस क्षेत्राधिकारी नौगढ़ कृष्ण मुरारी शर्मा ने एक महिला से एक लाख रुपये की सौदेबाजी कर रहे सिपाही का रिश्वत लेने का ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद रात में ही थाने से आरोपी कांस्टेबल संजय यादव को थानाध्यक्ष ने भगा दिया था।
विज्ञापन
सीओ चकिया आशुतोष तिवारी इस प्रकरण की विवेचना कर रहे थे। ऑडियो क्लिप में कांस्टेबल द्वारा एक लाख रुपये के डील की बात की जा रही थी, उसमें थानाध्यक्ष का भी जिक्र है। पैसा मिलने के बाद आधा दर्जन पकड़े गए पशु तस्करों में एक आरोपी को कच्ची शराब बनाने के आरोप में जेल भेजकर मामले को रफादफा कर दिया गया है।
विज्ञापन
मामले की जांच कराई गई तो आरोप सही साबित हुए। प्रकरण में चकरघटृटा थाने में ही कांस्टेबल संजय यादव, दरोगा सुधीर कुमार आर्य के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत मुकदमा दर्ज है। शुक्रवार को सुबह एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर सीओ चकिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी चकिया अतुल प्रजापति और रामपुर चौकी इंचार्ज अभिनव गुप्ता ने आरोपी दरोगा को सुबह नौ बजे सरकारी आवास से पकड़कर लॉकअप में डाल दिया।