फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police took action to write Akhilesh Yadav on the number plate of Scorpio

यूपी: स्कार्पियो की नंबर प्लेट पर अखिलेश यादव लिखाना पड़ा महंगा, वाराणसी एसएसपी ने खुद लिया एक्शन

Tue, 20 Oct 2020 09:56 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 20 Oct 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
Police took action to write Akhilesh Yadav on the number plate of Scorpio
जब्त की गई स्कार्पियो - फोटो : अमर उजाला

स्कार्पियो के नंबर प्लेट पर छोटे अक्षरों में रजिस्ट्रेशन नंबर और बड़े-बड़े अक्षर में अखिलेश यादव लिखाना वाहन स्वामी को मंगलवार को महंगा पड़ गया। मौके से गुजर रहे वाराणसी एसएसपी ने स्कार्पियो को बड़ागांव थाने भिजवा दिया, जहां उसे सीज कर दिया गया है। कार वाजिदपुर निवासी लालमन यादव की बताई जा रही है।

विज्ञापन


पिंडरा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के लिए एसएसपी अमित पाठक वाराणसी से जा रहे थे। बाबतपुर नहर पुलिया के समीप एसएसपी की नजर स्कार्पियो की पीछे की नंबर प्लेट पर पड़ी। नंबर प्लेट में छोटे अक्षर में रजिस्ट्रेशन नंबर और दो-तिहाई हिस्से में अखिलेश यादव लिखा था।
विज्ञापन


एसएसपी के निर्देश पर पुलिसकर्मियों ने स्कार्पियो को रुकवाया और उसे बड़ागांव थाने ले गए। थानाध्यक्ष बड़ागांव ने बताया कि साफ्टवेयर में कुछ दिक्कत के कारण वाहन स्वामी के नाम-पता की तस्दीक नहीं हो पा रही है। वाहन को सीज कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed