{"_id":"60e1bf5348f17a65755cc654","slug":"police-team-raided-many-places-streets-in-search-of-chinese-manjha-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी की गलियों में घूमी पुलिस, इस जानलेवा चीज की तलाश में कई जगह मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी की गलियों में घूमी पुलिस, इस जानलेवा चीज की तलाश में कई जगह मारा छापा
Sun, 04 Jul 2021 07:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 04 Jul 2021 07:31 PM IST
सार
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के निर्देश पर पुलिस ने चौक थाने के अंतर्गत दालमंडी की दुकानों और गोदामों पर छापा मारा। पुलिस जानलेवा चीनी मांझे के खिलाफ अभियान चला रही है। वह गलियों में जाकर तलाश कर रही है।
विज्ञापन
चीनी मांझे की खोज में पुलिस का कई जगहों पर छापा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में जानलेवा चीनी मांझे की खोज में रविवार को कमिश्नरेट पुलिस ने चौक क्षेत्र में अभियान चलाया। गली-गली घूमकर पुलिस ने पतंग विक्रेताओं के बारे में जानकारियां जुटाईं। इस दौरान अचानक पहुंची पुलिस को किसी भी दुकान और गोदाम में चीनी मांझे नहीं मिले।
विज्ञापन
साप्ताहिक लॉकडाउन के चलते कई दुकानें बंद भी रहीं। एडीएम सिटी और एडीसीपी काशी जोन के नेतृत्व में चौक थाने की पुलिस ने दालमंडी इलाके में जांच अभियान चलाया। इस दौरान एडीसीपी काशी जोन ने पतंग विक्रेताओं की कुंडली भी तैयार करने के लिए चौक थाने की पुलिस को निर्देशित किया।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के निर्देश पर चीनी मांझे के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। हर सर्किल को चेताया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र में पतंग बाजार के विक्रेताओं के बारे में पूरी जानकारी लें। कहां-कहां से कितना माल आता है, उसके बिल और स्टाक, गोदाम सब जांचा जाए।
विज्ञापन
इसी के तहत दोपहर बाद एडीएम सिटी गुलाब चंद्र और एडीसीपी काशी जोन विकासचंद्र त्रिपाठी ने दशाश्वमेध एसीपी अवधेश पांडेय के संग दालमंडी के पतंग विक्रेताओं के यहां चेकिंग अभियान चलाया। पतंग विक्रेताओं से बातचीत की और दुकान, गोदाम को भी जांचा। एडीसीपी काशी जोन विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सभी पतंग कारोबारियों की एक लिस्ट बनाई जा रही है, आगामी दो से तीन दिन के अंदर बैठक कर सख्त हिदायत दी जाएगी।