फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police team attacked, two constables injured

पुलिस टीम पर हमला, दो सिपाही घायल

Fri, 03 Jun 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Police team attacked, two constables injured
भीमपुरा। थाना क्षेत्र मुहमदपुर गांव के पुलिया पर शुक्रवार की देर रात शराब पी रहे लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इससे वाहन का एक शीशा टूट गया और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष आरएस नागर गश्त पर निकले थे। मुहमदपुर पुलिया पर देर रात कई लोगों की भीड़ देख रुक गए। जिसके बाद पी रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा और पिटाई भी कर दी। इसके बाद मुहमदपुर गांव निवासी एक व्यक्ति अपने कुछ साथियों के साथ लाठी डंडे लेकर पहुच गया और पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इससे पुलिस की गाड़ी के पीछे का शीशा टूटने के साथ दो पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी।सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स सहित सीओ रसड़ा भी मौके पर पहुच गए। देर रात तक पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी रही। इस बाबत भीमपुरा थानाध्यक्ष आरएस नागर ने बताया कि हम लोग गस्त करते हुए जा रहे थे, कुछ लोग रास्ते मे बैठकर पी रहे थे। उनको भगाया गया, ज्योही पुलिस आगे बढ़े तो पीछे से ईंट पत्थर चलाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed