फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   police taken big action on Mukhtar Ansari gangster act on wife and two brother in laws

बड़ी कार्रवाई: मुख्तार अंसारी की पत्नी और दो सालों पर लगा गैंगस्टर

Sat, 12 Sep 2020 03:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 12 Sep 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
police taken big action on Mukhtar Ansari gangster act on wife and two brother in laws
विधायक मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार की देर रात मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी एवं दो सालों पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। इसकी जानकारी होते विधायक के समर्थकों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि अपराधिक गैंग आईएस-191 के लीडर मुख्तार अंसारी की पत्नी और दो सालों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी व उनके साले सरजील रजा और अनवर शहजाद संगठित आपराधिक गिरोह के रूप में अपराध करते हैं।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि शहर कोतवाली के छावनी लाइन स्थित भूमि गाटा संख्या 162 जो कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार कुर्क शुदा जमीन है, उस पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है। इसके अतिरिक्त थाना कोतवाली मौजा बवेरी में भूमि आराजी नंबर 598 कुर्क शुदा जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा आरोपी सरजील रजा और अनवर शहजाद द्वारा सरकारी ठेका हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्रस्तुत किए गए, जिसके संबंध में भी थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने के बाद विवेचना आरोप पत्र प्रेषित किया गया है।

वहीं आरोपी आफसा अंसारी द्वारा सरकारी धन के गबन व अमानत में खयानत के आपराधिक कृत्य के संबंध में भी सैदपुर में मुकदमा पंजीकृत है। उपरोक्त कृत्यों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने साले सरजील रजा, अनवर शहजाद और आफसा अंसारी के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed