फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police surrounded SP office leaders took out foot march in varanasi

Varanasi: सपा कार्यालय को पुलिस ने घेरा, नेताओं ने निकाला पैदल मार्च; भीड़ इकट्ठा करने से मना करती रही पुलिस

Sat, 12 Apr 2025 02:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 12 Apr 2025 02:16 PM IST
सार

Varanasi News: सपा नेताओं को पुलिस प्रशासन ने सर्किट हाउस के पास रोक लिया। टकराव की स्थिति को देखते हुए जिलाध्यक्ष ने पार्टी नेताओं को वही रोक लिया। 

विज्ञापन
Police surrounded SP office leaders took out foot march in varanasi
सपा नेताओं ने निकाला पैदल मार्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी कार्यालय अर्दली बाजार में शुक्रवार को ज्योतिराव जयंती मनाई गई। पीएम आगमन पर सुबह से ही पार्टी कार्यालय को पुलिस ने घेर रखा था। पुलिस की ओर से कहा जा रहा था कि भीड़ इकट्ठा न करें। इसके विरोध में पार्टी नेताओं ने पैदल मार्च निकाला और जिला मुख्यालय की ओर चल पड़े। 

विज्ञापन


पुलिस ने रोकना चाहा तो धकेलते हुए नारेबाजी करते हुए आगे निकल पड़े। पुलिस प्रशासन ने सर्किट हाउस के पास उन्हें रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया। टकराव की स्थिति को देखते हुए जिलाध्यक्ष ने पार्टी नेताओं को वही रोक लिया। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि आज जिस तरह से पार्टी कार्यालय को पुलिस छावनी में तब्दील कर कार्यकर्ताओं को डराने का काम कर रही है वह गलत है। हम समाजवादी डरने वाले नहीं हैं। फुले का मानना था कि समाज में सभी को शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार होना चाहिए। विशेष रूप से महिलाओं व दलितों को। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रवक्ता संतोष यादव ने कहा कि ज्योतिराव महान समाज सुधारक, विचारक और लेखक थे। पूजा यादव, हरीश मिश्रा, दीपचंद गुप्ता, उमेश प्रधान, भीष्म नारायण सिंह, अखिलेश यादव रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed