फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police stopped shooting of film in Varanasi, Hindu Yuva Vahini activists were protesting against the dress

ओम जय जगदीश की धुन पर थिरक रही थीं डांसर, पहनावे के विरोध में रुकवाई गई फिल्म लव यू शंकर शूटिंग

Thu, 10 Sep 2020 10:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 10 Sep 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Police stopped shooting of film in Varanasi, Hindu Yuva Vahini activists were protesting against the dress
फिल्म की शूटिंग का सीन

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते वाराणसी के अस्सी घाट पर चल रही फिल्म लव यू शंकर की शूटिंग गुरुवार को बीच में ही रोकनी पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी कलाकारों को होटल लौटा दिया।

विज्ञापन


ओम जय जगदीश.. गीत की शूटिंग के दौरान डांसरों के पहनावे को काशी की संस्कृति के खिलाफ बताते हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। विरोध बढ़ते देख फिल्म के निर्माता-निर्देशक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। विवाद को देखते हुए पुलिस ने फिल्म की यूनिट को वापस होटल जाने को कहा।
विज्ञापन


इसके बाद सभी कलाकार होटल लौट गए। अभिनेता श्रेयश तलपड़े और तनीषा मुखर्जी अभिनीत फिल्म के निर्माता तेजस देसाई का कहना है कि सीन के अनुसार ही कलाकारों ने आधुनिक कपड़े पहने थे। हमारी मंशा किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं है। बता दें कि बुधवार को लव यू शंकर की आउटडोर शूटिंग शुरू हुई थी। निर्माता ने बताया कि अभी तीन दिन शूटिंग चलनी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शूटिंग नहीं बंद हुई तो कराएंगे मुकदमा 

जागृति फाउंडेशन के महासचिव रामयश मिश्र ने कहा कि भक्ति गीत ओम जय जगदीश हरे... की शूटिंग के दौरान बैकग्राउंड में देवी देवताओं के चित्र लगे थे और आगे कम कपड़ों में कलाकार डांस कर रहे थे। इसी को लेकर स्थानीय संस्थाओं और संगठनों ने विरोध जताया।


 

धार्मिक गानों पर अश्लीलता परोसना भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। जिला प्रशासन से मांग है कि वह इस फिल्म की शूटिंग पर तत्काल रोक लगाएं। अगर रोक नहीं लगी तो संस्था की ओर से फिल्म के निर्माता निर्देशक पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

बजरंग दल का भी अल्टीमेटम

बजरंग दल काशी महानगर और बीएचयू के छात्र भी विरोध में उतर आए हैं। बजरंग दल काशी महानगर के संयोजक निखिल त्रिपाठी ने कहा कि काशी के कण-कण में शिव बसे हैं। उनके नाम पर गानों के जरिए अश्लीलता फैलाई जा रही है, इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माता या तो इस गाने को फिल्म से हटाएं या गाने के फिल्मांकन के दौरान कपड़ों और साज सज्जा में परिवर्तन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed