फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police seized liquor filled DCM truck arrested two persone in varanasi

बनारस में बरामद हुई 50 लाख की अरुणाचल प्रदेश की शराब, पुलिस ने पकड़े दो तस्कर

Mon, 17 Jun 2019 02:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 17 Jun 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
Police seized liquor filled DCM truck arrested two persone in varanasi
पुलिस ने पकड़ी शराब और गिरफ्त में तस्कर। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में अवैध शराब की तस्करी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शराब से भरा हुआ एक डीसीएम ट्रक जब्त किया। साथ ही पुलिस ने तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


वाराणसी के रोहनिया थाना प्रभारी निरीक्षक परशुराम त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली कि एक डीसीएम ट्रक में अवैध शराब लदी है, जो हरियाणा से बिहार जा रहा है। थाना प्रभारी की सूचना पर अखरी चौकी के उपनिरीक्षक नीरज ओझा ने लठिया में वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद डीसीएम आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो तेज गति से पुलिस को दबाने का प्रयास कर भागने लगा।
विज्ञापन


पुलिस ने डीसीएम की घेराबंदी कर उसे रोक लिया। जांच की तो अंदर 460 पेटी अवैध शराब रखी हुई थी। इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये है। शराब की बोतल पर रोमियो व्हिस्की सेल इन अरुणाचल प्रदेश लिखा हुआ था। साथ ही गाड़ी के अंदर दो फर्जी नंबर प्लेट  रखी हुई थी। पुलिस ने अबोहर फाजिल्का पंजाब निवासी राकेश कुमार और सुनील को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed